जवानी की सजा बुढ़ापे में मिली! 1986 में किया था छेड़छाड़ और 64 में हुआ गिरफ्तार, पूछताछ में बोला- ‘याद नहीं किसे छेड़ा’
मध्य प्रदेश में 40 साल पुराने छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने 64 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 1986 में केस दर्ज होने के बाद आरोपी को जमानत मिली थी, लेकिन वह अदालत की पेशियों से लगातार गायब रहा। उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी था। चार दशक बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे बस स्टैंड के पास गन्ने की चरखी से गिरफ्तार किया।