एक वीडियो, एक सुसाइड नोट और तीन मौतें, नौतनवा के सनसनीखेज मामले में आया बड़ा अपडेट; पढ़ें पूरी खबर

महराजगंज के नौतनवा में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें पिता ने दो मासूम बच्चों की हत्या कर अपनी जान ले ली। जांच में पुलिस ने पत्नी वंदना को गिरफ्तार कर जेल भेजा। कमरे में मिला सुसाइड नोट और जारी वीडियो में पति ने पत्नी व उसके प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए। इस घटना ने पूरे कस्बे में शोक और सनसनी फैला दी है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 10 March 2026, 4:30 PM IST
google-preferred

Maharajganj: महराजगंज जिले के नौतनवा कस्बे में बीते रविवार सुबह दो मासूम बच्चों की हत्या करने के बाद पिता ने खुद आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने दर्ज एफआईआर के आधार पर आरोपी महिला एसएसबी पत्नी वंदना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, यह मामला नौतनवा कस्बे के गाँधीनगर वार्ड नं 25 का है, जहां कमरा लेकर दूसरी मंजिल पर एसएसबी में चतुर्थ श्रेणि महिला कर्मचारी वंदना अपने पति अमरीश ठाकुर (निवासी गाजीपुर जिला) और दो बच्चों के साथ रहती थी। महिला की तैनाती नजदीक के SSB कैंप में बताई जा रही।

रविवार सुबह को जब महिला अपने ड्यूटी पर गई थी इसी दौरान उसके पति अमरीश ने पहले अपने दो मासूम बच्चों कंचन और अमरेंद्र की हत्या कर दी और फिर खुद को फंदे से लटकाकर आत्महत्या कर ली। सुबह मकान में रह रहे अन्य लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद मुहल्ले वालों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

निजी अस्पताल के पास पुलिस ने पकड़ा ऐसा नेटवर्क, कंडोम और शराब बरामद, सच जानकर हो जाएंगे आप भी हैरान!

दीवाल पर लिखे सुसाइड नोट

दूसरी तरफ मामले की सूचना मिलने पर नौतनवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम को इसकी सूचना दी। इसके अलावा, SSB के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। जांच के दौरान, पुलिस को कमरे में दीवार पर लिखा सुसाइड नोट मिला, जो प्रेम संबंधों में पति- पत्नी के बीच चल रहे तनाव की ओर इशारा कर रहे थे। मरने से पहल अमरेश ने एक वीडियो भी जारी किया जिसमे उसने अपनी पत्नी व उसके प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए। दीवार पर सुसाइड नोट में "मैं अपने बच्चों को अपने से दूर नहीं रख सकता।" साथ ही पत्नी के बारे में कुछ अन्य बातें भी लिखी थी।

गुलदार ने मिस्त्री को नोंच- नोंचकर खा लिया: ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों को बनाया बंधक, जानें क्यों गुस्से में हैं लोग ?

मामले में अमरीश के परिजनों ने तहरीर देकर पत्नी वंदना और उसके प्रेमी, परिजनों पर आरोप लगाए। जिसके आधार पर पुलिस ने नौतनवा थाने में मु अ सं 44/2026 बीएनएस धारा 61(2),108 आरोपियों पर दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी थी। फिलहाल, एसओ पुरुषोत्तम राव ने बताया कि आज आरोपी पत्नी वंदना उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 10 March 2026, 4:30 PM IST

Advertisement
Advertisement