Deoria: बिहार से आकर देवरिया में करता था बाइक चोरी! आरोपी के पास मिलीं 5 मोटरसाइकिलें

देवरिया पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम ने बाइक चोरी के मामले में बिहार के 24 वर्षीय मुहम्मद अफ्फान उर्फ मासूम को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पांच मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। इनमें तीन बाइक जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज चोरी के मुकदमों से संबंधित हैं।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 4 November 2026, 6:51 PM IST
google-preferred

Deoria : जिले में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। कोतवाली पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बिहार के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद बाइकों में तीन मोटरसाइकिलें देवरिया के अलग-अलग थानों में दर्ज चोरी के मुकदमों से जुड़ी हुई हैं।

दुकान के बाहर से गायब हो गई बाइक

दरअसल, बरियारपुर थाना क्षेत्र के चकरवा धूस उर्फ पनसरही निवासी विवेकानन्द द्विवेदी ने कोतवाली पुलिस को बाइक चोरी की शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि 19 सितंबर 2026 को वह अपने पिता की दवा लेने तिलक रोड स्थित अजय फार्मा पहुंचे थे। उन्होंने अपनी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (UP52AR7771) दुकान के सामने खड़ी की थी। दवा लेकर वापस लौटे तो मोटरसाइकिल गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद कोतवाली थाने में मुकदमा अपराध संख्या 773/2026 दर्ज किया गया।

चीनी मिल ग्राउंड के पास पुलिस ने आरोपी को दबोचा

मामले की जांच के दौरान कोतवाली पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम को अहम जानकारी मिली। इसके आधार पर 3 नवंबर को टीम ने चीनी मिल ग्राउंड के किनारे से मुहम्मद अफ्फान उर्फ मासूम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की निशानदेही पर कुल पांच मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

देवरिया : आईफोन-मंगलसूत्र छिनैती के पीछे छिपा था बड़ा कनेक्शन! पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा!

बरामद हुईं पांच मोटरसाइकिलें

पुलिस ने एक स्प्लेंडर प्लस (UP52BU3404) बरामद की, जिसके वाहन स्वामी बलविंदर निवासी सोन्दा, देवरिया हैं। दूसरी स्प्लेंडर प्लस (UP52AS8615) दीपक कुमार उपाध्याय निवासी पुरना छापर की है, जो सलेमपुर थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 414/2024 से संबंधित है।

इसके अलावा विवेकानन्द द्विवेदी की चोरी हुई हीरो एचएफ डीलक्स (UP52AR7771) भी बरामद की गई। चौथी मोटरसाइकिल (DL7SK6599) के वाहन स्वामी गिरिश नारायण यादव निवासी दिल्ली कैंट हैं। पांचवीं मोटरसाइकिल (UP52AZ9465) सुग्रीव मल्ल निवासी बरनई की है, जो रामपुर कारखाना थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 139/2025 से संबंधित है।

आरोपी के खिलाफ बढ़ाई गईं धाराएं

पुलिस ने मोटरसाइकिलों की बरामदगी के आधार पर कोतवाली थाने में दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) और 317(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Deoria

Published :  4 November 2026, 6:49 PM IST

Advertisement