देवरिया : आईफोन-मंगलसूत्र छिनैती के पीछे छिपा था बड़ा कनेक्शन! पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा!

देवरिया में मोबाइल और मंगलसूत्र छिनैती की दो घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दो एंड्रॉयड मोबाइल, पांच हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल पल्सर NS160 बाइक बरामद की है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 4 November 2026, 6:29 PM IST
google-preferred

Deoria : मोबाइल फोन और महिलाओं के गले से मंगलसूत्र छीनने की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने दोनों को सुरौली थाना क्षेत्र के नगउर गांव स्थित उनके घर से दबिश देकर पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, मंगलसूत्र बेचने के बाद बचाए गए पांच हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल पल्सर NS160 मोटरसाइकिल बरामद की है।

आईफोन छिनने की शिकायत से शुरू हुई जांच

पुलिस के अनुसार, बीते 30 सितंबर को मालवीय रोड निवासी अमन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मोटरसाइकिल सवार बदमाश उनका आईफोन छीनकर फरार हो गया। इस मामले में कोतवाली थाने में मुकदमा अपराध संख्या 713/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस इस घटना की जांच कर रही थी।

महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर हुए थे फरार

दूसरी घटना 27 अक्टूबर की है। गौरी बाजार से रुद्रपुर जाने वाले मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने संगीता देवी के गले से मंगलसूत्र छीन लिया था। इस मामले में उनके भाई अजय कुमार निषाद निवासी ग्राम सेखई की तहरीर पर गौरी बाजार थाने में मुकदमा अपराध संख्या 460/2026 दर्ज किया गया था। दोनों घटनाओं की विवेचना के दौरान पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

देवरिया के लाल अश्वनी कुमार सिंह ने फिर रचा इतिहास, 3 मिनट में 164 स्पाइडरमैन पुशअप्स लगाकर बनाया रिकॉर्ड

घर पर दबिश देकर पुलिस ने दोनों को पकड़ा

पुलिस ने जांच के दौरान सुरौली थाना क्षेत्र के ग्राम नगउर स्थित आरोपियों के घर पर दबिश दी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, मंगलसूत्र बेचने से मिली रकम में बचे पांच हजार रुपये और वारदात में इस्तेमाल पल्सर NS160 मोटरसाइकिल बरामद हुई।

बरामदगी के आधार पर एक और मुकदमा दर्ज

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर कोतवाली थाने में मुकदमा अपराध संख्या 778/2026 के तहत धारा 317(2) बीएनएस में भी मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Deoria

Published :  4 November 2026, 6:29 PM IST

Advertisement