किसान करें खेती या गोवंशों से फसलों की रखवाली? मिर्जापुर में छुट्टा पशुओं से हाहाकार!

मिर्जापुर के लालगंज, हलिया और ड्रमंडगंज समेत कई इलाकों में छुट्टा गोवंश किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं। खेतों से लेकर हाईवे तक इनका जमावड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद गौशालाओं में पशुओं को संरक्षित करने की व्यवस्था नहीं हो रही है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 4 November 2026, 5:37 PM IST
google-preferred

Mirzapur : छुट्टा गोवंशों की बढ़ती संख्या किसानों और आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। जिले में हालात ऐसे हैं कि किसानों को खेती-किसानी से ज्यादा समय अपनी फसलों को आवारा पशुओं से बचाने में लगाना पड़ रहा है। लालगंज, हलिया, ड्रमंडगंज समेत मैदानी और पहाड़ी विकासखंडों में छुट्टा गोवंशों का झुंड खेतों से लेकर सड़कों और हाईवे तक दिखाई दे रहा है। ये पशु जहां किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं, वहीं सड़कों पर हादसों का खतरा भी बढ़ा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं।

खेतों में घुसकर फसलें कर रहे बर्बाद

गेहूं और सरसों की बुवाई के इस दौर में छुट्टा गोवंश किसानों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। कई खेतों में सरसों के छोटे-छोटे पौधे निकल आए हैं, लेकिन आवारा पशु उन्हें पैरों से रौंदकर नष्ट कर दे रहे हैं। इससे किसानों को दोबारा बुवाई और फसल तैयार करने की चिंता सता रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि दिन-रात मेहनत करके फसल तैयार की जाती है, लेकिन छुट्टा पशुओं के झुंड खेतों में घुसकर पूरी मेहनत बर्बाद कर देते हैं। ऐसे में किसानों के सामने फसलों की रखवाली करना बड़ी चुनौती बन गया है।

शिकायत के बाद भी नहीं मिली राहत

ग्रामीणों के मुताबिक, छुट्टा गोवंशों की समस्या को लेकर ग्राम विकास अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन उन्हें गौशालाओं में खाली जगह देखने की बात कहकर टाल दिया जाता है। किसानों का आरोप है कि अब तक न तो कोई खाली गौशाला मिल पाई है और न ही पशुओं को पकड़कर वहां संरक्षित कराया गया है।

Mirzapur News: मिर्जापुर में 6 करोड़ का गांजा बरामद, ट्रक में छिपाकर ले जा रहे दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

किसानों का सवाल है कि जब शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है तो वे अपनी परेशानी लेकर आखिर किसके पास जाएं? ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर जांच कराने और छुट्टा गोवंशों को पकड़वाकर गौशालाओं में भिजवाने की मांग की है।

हाईवे पर भी मंडराता है हादसों का खतरा

छुट्टा गोवंशों की समस्या सिर्फ खेतों तक सीमित नहीं है। जिले की सड़कों और हाईवे पर भी बड़ी संख्या में पशु बैठे और घूमते दिखाई देते हैं। खासकर रात के समय सड़क पर बैठे गोवंश वाहन चालकों के लिए खतरा बन जाते हैं। अंधेरे में अचानक सामने आने वाले पशुओं की वजह से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

Location :  Mirzapur

Published :  4 November 2026, 5:37 PM IST

Related News

Advertisement