Fatehpur: फसल बर्बाद, आशियाना खाक! अब DM से न्याय की आस; जानिए जमीन के टुकड़े के लिए कैसे लाचार हुई दलित महिला
फतेहपुर के रहमत दौलतपुर गांव में एक दलित महिला ने जमीन पर कब्जे की कोशिश, तिल की फसल नष्ट करने और झोपड़ी जलाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच, सुरक्षा और मुआवजे की मांग की है। मामले में प्रशासन से कार्रवाई की उम्मीद जताई गई है।