Budaun News: बच्चों और महिलाओं का घर से निकलना मुहाल, जानिए कैसे एक बंदर ने पूरे गांव की उड़ा दी नींद

बदायूं के सलारपुर ब्लॉक स्थित दहमी गांव में बंदर के हमलों से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का दावा है कि कई लोग घायल हो चुके हैं और 2 नवंबर को भी एक व्यक्ति पर हमला हुआ। वन विभाग से मदद नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने डीएम से ट्रैंक्वलाइजर गन की मदद से बंदर को पकड़ने की मांग की है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 4 November 2026, 5:38 PM IST
google-preferred

Budaun: उत्तर प्रदेश के बदांयू जिले के सलारपुर विकासखंड के दहमी गांव में एक बंदर के हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि बंदर पिछले कई दिनों में कई लोगों को काटकर घायल कर चुका है। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बंदर के लगातार हमलों से परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर उसे पकड़वाने की मांग की है।

तीन दिन पहले वन विभाग को दी गई थी सूचना

ग्रामीणों के मुताबिक, बंदर के आतंक की सूचना तीन दिन पहले वन विभाग को दी गई थी। इसके बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने बंदर को भगाने के लिए कई बार प्रयास किए, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। शिकायत के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को भी बंदर ने एक ग्रामीण पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इस घटना के बाद गांव में डर का माहौल और बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे और महिलाएं भी घर से बाहर निकलने में डर रहे हैं।

ग्रामीणों में दहशत का माहौल (Image: Dynamite News)

ये भी पढ़े: UP News: बदांयू में कोर्ट ने आरोपियों पर केस दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला

ट्रैंक्वलाइजर गन से पकड़ने की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि बंदर को सामान्य तरीके से पकड़ना मुश्किल है। ऐसे में उसे ट्रैंक्वलाइजर गन की मदद से पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाना चाहिए। उन्होंने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि गांव में आगे किसी पर हमला न हो।

शासनादेश का हवाला देकर डीएम से की अपील

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए पत्र में उत्तर प्रदेश शासन के 19 जनवरी 2025 के शासनादेश का हवाला दिया है। पत्र में शासनादेश संख्या 127/9-8-2026-06 ज/2023-201887 और नगर विकास अनुभाग-8 के निर्देशों का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि बंदरों के प्रबंधन की जिम्मेदारी पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को दी गई है। ग्रामीणों ने डीएम से संबंधित विभाग को तत्काल निर्देश देने की अपील की है। उनकी मांग है कि ट्रैंक्वलाइजर गन की व्यवस्था कर बंदर को पकड़ा जाए और सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ा जाए, ताकि ग्रामीणों को उसके हमलों से राहत मिल सके।

परेशान ग्रामीणों ने लिखा जिलाधिकारी को पत्र (Image: Dynamite News)

ये भी पढ़े: UP News: शौहर से परेशान युवती ने किया धर्म परिवर्तन, जानिये किससे की दूसरी शादी

गांव में सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

लगातार हो रहे हमलों के कारण दहमी गांव के लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीण चाहते हैं कि वन विभाग जल्द मौके पर पहुंचकर बंदर को पकड़े और समस्या का स्थायी समाधान करे। अब देखना होगा कि प्रशासन और संबंधित विभाग इस शिकायत पर कब तक कार्रवाई करते हैं।

Location :  Budaun

Published :  4 November 2026, 5:38 PM IST

Advertisement