चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था, लेकिन एक गलती ने खोल दी पोल… युवक को पुलिस ने दबोचा
देवरिया में पुलिस की वाहन चेकिंग के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने चोरी के वाहन चलाने वालों की चालाकी पर सवाल खड़े कर दिए। एक युवक बाइक की पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट बदलकर घूम रहा था, लेकिन पुलिस की नजर से बच नहीं सका।