हिंदी
गोविंदा की लव लाइफ में फिर हलचल (Img: Dynamite News)
Mumbai: 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर अपनी कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया। इससे सोशल मीडिया पर गोविंदा की लव लाइफ को लेकर चर्चा शुरू हो गई। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब एक्टर का नाम किसी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा हो, इससे पहले भी बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस के साथ उनके रिश्तों की खबरें सामने आ चुकी हैं।
गोविंदा और नीलम कोठारी ने कई फिल्मों में साथ काम किया और दर्शकों को उनकी जोड़ी बहुत पसंद आई। एक पुराने इंटरव्यू में गोविंदा ने बताया था कि वह नीलम से शादी करना चाहते थे। उन्होंने उनके लिए सुनीता आहूजा से अपनी सगाई तोड़ने का भी फैसला कर लिया था। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और आखिरकार गोविंदा ने सुनीता से ही शादी की।
ये भी पढ़ें - लगा अब जिंदगी यहीं तक थी… मां को याद कर भावुक हुए गोविंदा, सुनाया जिंदगी का सबसे कठिन किस्सा
दिव्या भारती और गोविंदा ने फिल्म 'शोला और शबनम' में साथ काम किया था। फिल्म के बाद दोनों के बीच अफेयर की अफवाहें उड़ीं। गोविंदा ने दिव्या के प्रति आकर्षण महसूस करने की बात भी मानी थी। हालांकि, उनके बीच रिश्ते की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।
गोविंदा और रानी मुखर्जी फिल्म 'हद कर दी आपने' में साथ नजर आए थे और उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। इस दौरान दोनों के बीच अफेयर की अफवाहें तेजी से फैलने लगीं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इन अफवाहों की वजह से गोविंदा की शादीशुदा जिंदगी में तनाव पैदा हो गया था।
ये भी पढ़ें - Watch Video: प्रतापगढ़ पहुंचे गोविंदा, माघ मेले की व्यवस्थाओं की जमकर की तारीफ
गोविंदा और माधुरी दीक्षित कभी भी पर्दे पर रोमांटिक जोड़ी के तौर पर नजर नहीं आए। हालांकि, एक इंटरव्यू में गोविंदा ने मजाक में कहा था कि अगर सुनीता उनकी जिंदगी में नहीं होतीं तो वह निश्चित रूप से माधुरी को रिझाने की कोशिश करते।
एक समय गोविंदा का नाम रवीना टंडन के साथ भी जुड़ा था। एक इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने बताया था कि रवीना मजाक में गोविंदा से कहती थीं कि अगर वह पहले से शादीशुदा न होते, तो वह उनसे शादी कर लेतीं। हालांकि, दोनों के बीच रिश्ते को लेकर कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि चर्चाओं में गोविंदा का नाम इन अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया है, लेकिन इनमें से कई बातें केवल मीडिया रिपोर्टों और पुराने बयानों तक ही सीमित रहीं।
Location : Mumbai
Published : 12 August 2026, 6:54 PM IST