हिंदी
महराजगंज में वारदात
Maharajganj: कोतवाली थाना क्षेत्र के उसरहवा नर्सरी गांव में बुधवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गांव के ही एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित के भाई राम सूरत पुत्र नरेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 फरवरी 2026 की शाम करीब 6:20 बजे गांव निवासी अकलेश सहानी पुत्र मिट्ठू ने उनके भाई महेन्द्र पुत्र नरेश पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महेन्द्र की गर्दन और दाहिने हाथ में गहरी चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा।
PTI के CEO और एडिटर-इन-चीफ विजय जोशी पहुंचे डाइनामाइट न्यूज़ ऑफिस, कहा- संस्थान की साख सर्वोपरि
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय महराजगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हमले में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी अकलेश सहानी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
यह घटना महराजगंज के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।
महराजगंज में त्योहारों से पहले अलर्ट मोड पर प्रशासन, अफवाहों से बचने की अपील
घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी वारदात दोबारा न हो। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानून के मुताबिक कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Location : Maharajganj
Published : 13 February 2026, 8:49 PM IST
Topics : Maharajganj maharajganj police Man attacked youth