हिंदी
मौके पर पुलिस
Bulandshahr: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में अपराधों पर बढ़ता ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा। शहर में बढ़ती वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल हैं। ताजा मामला खुर्जा में गांधी मार्ग पर ककराला चौराहा के पास का है, जहां दिनदहाड़े मंगलवार को कोर्ट से तारीख कर लौट रहे अर्जुन उर्फ अनु (21) को बदमाशों ने गोली मारी। इसमें एक गोली युवक की पीठ में लगी, जिसमें वह घायल हो गया। अनु का खुर्जा के कैलाश अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दीपक ने बताया कि उनके छोटे भाई अनु का कुछ महीने पहले झगड़ा हुआ था, जिसका मामला खुर्जा न्यायालय में विचाराधीन है। मंगलवार को उसी मामले में तारीख लगी थी। मंगलवार दोपहर को अनु खुर्जा न्यायालय गया था, जहां से दोपहर करीब ढाई बजे बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रहा था। जब अनु ककराला मोड के पास पहुंचा तभी अज्ञात बदमाशों ने उस फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक गोली अनु के सिर को छू कर और एक गोली पीठ में लगी। इसमें अनु घायल हो गया। राहगीर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
बुलंदशहर के लोगों ने अपने घर पर क्यों लगाया ‘मकान बिकाऊ है’ का पोस्टर?
सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी हालत खतरे से बाहर है। आरोपी बदमाशों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि घायल अर्जुन को ले जाने के लिए जब एंबुलेंस बुलाई गई, तो वह रास्ते में ही खराब हो गई।
बुलंदशहर में गैंगस्टर साजिद उर्फ चूमड़ा की 42 लाख की संपत्ति कुर्क, कई जिलों में दर्ज हैं 51 मुकदमे
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपनी गाड़ी में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने अर्जुन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तत्काल हायर सेंटर रेफर कर दिया है। इलाके में सरआम हुई वारदात ने पुलिस की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Location : Bulandshahr
Published : 2 December 2025, 7:17 PM IST
Topics : Bulandshahr Court Date firing police youth