हिंदी
अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजन (Img: Dynamite News)
Maharajganj: महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र के बाजारडीह में सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद में परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार,नीरज यादव (25) पुत्र शुभनाथ यादव निवासी शैल्दह उर्फ कवल्दह,थाना पुरंदरपुर अपनी ट्रैक्टर लेकर फरेंदा की ओर आ रहा था। जैसे ही वह बाजारडीह के पास पहुंचा,अचानक ट्रैक्टर खराब हो गया। इसके बाद उसने ट्रैक्टर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और सड़क पार करने लगा।
महराजगंज में खौफनाक वारदात! युवक की पीट-पीटकर हत्या, 4 आरोपी हिरासत में
इसी दौरान सोनौली की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार (संख्या UP 65 EU 0751) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजा,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना मिलने पर सक्रिय हुई पुरंदरपुर पुलिस ने कार संख्या के आधार पर संबंधित वाहन को रनियापुर के पास पकड़ लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Location : Maharajganj
Published : 20 April 2026, 2:55 PM IST
Topics : family Farenda Maharajganj police Road Accident