हिंदी
कन्नौज में पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश (Image Source: Dynamite News)
Kannauj: कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह घरेलू विवाद की एक गंभीर घटना सामने आई। सिकंदरपुर चौकी के अंतर्गत ग्राम जगतपुर में एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी को कुर्सी से बांधकर पेट्रोल डालने और आग लगाने का आरोप है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति को पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी शक के चलते उसने कथित तौर पर यह कदम उठाया। घटना सुबह करीब सात बजे की बताई जा रही है। आग लगने के बाद घर से लपटें उठती देख आसपास के लोग घबरा गए और गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आग की लपटें देखकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैल रही थी। स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही सिकंदरपुर चौकी प्रभारी गजेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने जायजा लेकर दमकल विभाग को तत्काल ही सूचना दी।
दमकल टीम ने संभाला मोर्चा (Image Source: Dynamite News)
सूचना मिलने के कुछ ही समय बाद फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और आग पर काबू पाया। घर के भीतर गैस सिलेंडर रखा होने की बात सामने आने के बाद उसके आग की चपेट में आने की आशंका भी जताई गई। इस खतरे को देखते हुए ग्रामीणों ने सावधानी बरती।
जब घर में धन ही नहीं, तो धनतेरस कैसी? कासगंज नगर पालिका कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर नाराजगी जताई
बताया गया है कि दंपती के परिवार में सात साल का एक बेटा और छह साल की एक बेटी है। खबर फैलते ही लोगों की भीड़ जुट गई और गांव में सनसनी फैल गई। पत्नी को आग लगाए जाने का आरोप सामने आने के बाद घटना को लेकर ग्रामीणों में चर्चा रही।
Location : Kannauj
Published : 5 November 2026, 5:08 PM IST