मथुरा-बरेली हाईवे: तेज रफ्तार कार ने खेत में काम कर रहे परिवार को कुचला, तीन पीढ़ियों के सदस्यों की मौके पर ही मौत

मथुरा-बरेली हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने खेत में काम कर रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों को कुचल दिया। हादसे में बाबा, पिता और नाती सहित तीन पीढ़ियों के लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 5 November 2026, 4:36 PM IST
google-preferred

Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां मथुरा-बरेली हाईवे पर एक बेकाबू कार सड़क से नीचे उतरकर सीधे खेत में जा घुसी, जहां परिवार के लोग अपने पूर्वजों की याद में निर्माण कार्य करवा रहे थे। इस भयानक हादसे में एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों के सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई।

पूर्वजों के लिए स्थान बनवा रहा था परिवार

घटना राया थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, गजू गांव के रहने वाले जवाहर सिंह अपने खेत पर पूर्वजों के लिए एक स्थान (चबूतरा या स्मारक) का निर्माण करवा रहे थे। उनके साथ उनके बेटे हरवीर और नाती अंकित भी मौजूद थे। सुबह करीब 8 बजे, बरेली से मथुरा की ओर आ रही एक स्विफ्ट कार अचानक बेकाबू हो गई और हाईवे से करीब 200 मीटर दूर सीधे जवाहर सिंह के खेत में जा घुसी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि खेत में काम कर रहे तीनों लोगों को बचने का मौका तक नहीं मिला।

Gorakhpur: पारिवारिक विवाद में युवक पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हवा में उड़ती सी प्रतीत हुई गाड़ी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार इतनी तेज गति में थी कि ऐसा लगा मानो वह अचानक हवा में उड़ने लगी हो। कुछ पलों के लिए तो किसी को समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक अपनी कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Mathura

चालक मौके से फरार

परिजनों और ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर जाम

एक ही परिवार के तीन लोगों (बाबा, पिता और नाती) की दर्दनाक मौत से इलाके में चीख-पुकार मच गया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश फैल गया। गुस्से में लोगों ने बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम लगा दिया।

घटना की सूचना मिलते ही राया थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए जवाहर सिंह पुत्र भंवर सिंह(70 वर्ष), उनके पुत्र हरवीर (30 वर्ष) और नाती अंकित (24 वर्ष) के शवों को कब्जे में लिया। इसके बाद पंचायतनामा की प्रक्रिया पूरी कर सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल, पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी हुई है। इस दिल दहला देने वाले हादसे ने एक ही परिवार के तीन चिराग बुझा दिए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक और सन्नाटे का माहौल है।

Location :  Mathura

Published :  5 November 2026, 4:36 PM IST

Advertisement