आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टाइल्स से लदे कंटेनर में लगी भीषण आग, चालक-हेल्पर ने कूदकर बचाई जान

कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टाइल्स से लदे कंटेनर में भीषण आग लग गई। चालक दौला राम और हेल्पर मोहन लाल ने कूदकर जान बचाई।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 19 October 2026, 4:10 PM IST
google-preferred

Kannauj: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टाइल्स से लदे एक कंटेनर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कंटेनर आग का गोला बन गया और उससे ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग लगते ही चालक और हेल्पर ने सूझबूझ दिखाते हुए कंटेनर से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में चालक और हेल्पर सुरक्षित बच गए।

ठठिया मंडी के पास अचानक लगी आग

जानकारी के अनुसार, कंटेनर गुजरात से टाइल्स लादकर लखनऊ जा रहा था। इसी दौरान कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ठठिया मंडी के पास अचानक कंटेनर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कंटेनर धू-धू कर जलने लगा।

कंटेनर से आग की ऊंची लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें: अगरतला से कोलकाता जा रही एयर एम्बुलेंस की ढाका में इमरजेंसी लैंडिंग, महिला मरीज की मौत

चालक और हेल्पर ने कूदकर बचाई जान

हादसे के दौरान कंटेनर में सवार चालक दौला राम, जो राजस्थान के अलवर जिले के मिन्ना निवासी बताए गए हैं, और हेल्पर मोहन लाल ने समय रहते कंटेनर से कूदकर अपनी जान बचा ली। दोनों सुरक्षित हैं। हालांकि, आग लगने से कंटेनर और उसमें लदे सामान को नुकसान पहुंचने की आशंका है। नुकसान का आधिकारिक आकलन सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें: Neha Bora vs Delhi Police: पीस बॉन्ड नोटिस को लेकर हाई कोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष

आग लगने के कारणों का पता नहीं

ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि कंटेनर में आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले में नुकसान और आग लगने की वजह से संबंधित विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Location :  kannauj

Published :  19 October 2026, 4:10 PM IST

Advertisement