हिंदी
इनामी फरार बदमाश गिरफ्तार
Kannauj: यूपी एसटीएफ ने शुक्रवार को लूट और हत्या में वांछित इनामी अभियुक्त को कन्नौज से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर पुलिस ने एक लाख का इनाम रखा था। वह लूट और हत्या में वांछित था। एसटीएफ ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 1 चाँदी की छोटी मूर्ति, 1 छल्ला चाँदी का, 1 मोबाइल फोन, 1 मो०साइकिल तथा 16680 रूपये नगद बरामद किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पंकज चौहान उर्फ जसवंत पुत्र राम आसरे निवासी ग्राम नथई डीह, थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर के रूप में हुई है। एसटीएफ ने आरोपी की गिरफ्तारी शुक्रवार को नायरा पेट्रोल पम्प के पास हनुमान मन्दिर तिर्वा रोड थाना क्षेत्र तिर्वा जनपद कन्नौज से की।
जानकारी के अनुसार विगत काफी दिनों से उत्तर प्रदेश के जनपदों में वांछित पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिये जाने की सूचनायें प्राप्त हो रहीं थी। इस सम्बन्ध में एसटीएफ की विभिन्न टीमों/ इकाईयों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था।
Swami Avimukteshwaranand: शंकराचार्य विवाद पर बोले योग गुरु बाबा रामदेव, जानिये क्या कहा?
इस बीच टीम मौके पर भ्रमणशील थी। इसी दौरान एसटीएफ को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि थाना कोतवाली, जनपद कन्नौज में पंजीकृत पुरस्कार घोषित अपराधी कन्नौज में किसी से मिलने आ रहा है। मुखबिर की सूचना पर बताये हुए स्थान पर पहुँच कर एसटीएफ ने दबिश देकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त पंकज चौहान उर्फ जसवंत ने पूछताछ में बताया कि वह एवं इसका दामाद सूरज कश्यप टाइल्स लगाने का कार्य काफी वर्षों से कर रहे है। जनपद कन्नौज की मकरंद नगर की रहने वाली सुनीता देवी के यहां इन लोगों को टाइल्स लगाने का काम मिला था।
टाइल्स लगाने के दौरान इन लोगों को ज्ञात हुआ कि सुनीता देवी के घर पर काफी मात्रा में पैसे व जेवर रखे हुए हैं। इन लोगों ने सुनीता देवी का विश्वास जीतने के लिए टाइल्स लगाने के अतिरिक्त घरेलू काम भी करने लगे ताकि सुनीता देवी का विश्वास जीता जा सके।
Republic Day 2026: दिल्ली में गणतंत्र दिवस की तैयारियां तेज, परेड देखने से पहले जान लें जरूरी नियम
इन लोगों ने मौका पाकर सुनीता देवी एवं सुनीता देवी की पुत्री को बंधक बनाकर, मुंह में कपडा ठूस दिया तथा घर में लूटपाट की। सुनीता देवी के मूंह में कपडा ठूसने की वजह से उनकी दम घुटने से मौत हो गई। जिसके पश्चात लूटे गये पैसे व जेवर को बैग में रखकर बाइक लेकर दोनो फरार हो गये थे।
इस घटना के सम्बन्ध में थाना कोतवाली, जनपद कन्नौज में अभियोग पंजीकृत हुआ था। इस घटना के कुछ दिन बाद ही अभियुक्त सूरज कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था जिसके पास से लूटे गये पैसे व जेवरात की बरामदगी हुयी थी।
फरार चल रहे अभियुक्त पंकज चौहान उर्फ जसवंत के उपर अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर द्वारा रूपये 1,00,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था। अभियुक्त पंकज चौहान के दामाद के पकडे जाने के बाद से ही अभियुक्त पंकज चौहान नेपाल, लुधियाना, एनसीआर क्षेत्र, बलरापुर गोण्डा व कन्नौज में लुक छिपकर रह रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त को थाना कोतवाली, जनपद कन्नौज में पूर्व में पंजीकृत मु०अ०सं० 744/2025 में दाखिल किया गया है। पुलिस अभियुक्त के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Location : Kannauj
Published : 23 January 2026, 3:21 PM IST
Topics : arrested kannauj uttar pradesh wanted criminal