राजस्व वादों में देरी पर शासन का बड़ा एक्शन: योगी सरकार ने पांच तहसीलदारों पर कार्रवाई, देवरिया के अफसर भी नपे
उत्तर प्रदेश में राजस्व मामलों को लेकर शासन ने ऐसा कदम उठाया है, जिसने विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। जमीन और राजस्व वादों के निस्तारण में लापरवाही के आरोप में पांच तहसीलदारों पर कार्रवाई हुई है। इस सूची में देवरिया के तहसीलदार कृष्ण कुमार मिश्रा का नाम भी शामिल है।