हिंदी
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता
Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता की पत्नी अभिलाषा गुप्ता नंदी को धमकी दिये जाने का बड़ा मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस-प्रशासन मामले की जांच में जुट गई है और धमकी देने वाले की तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की पत्नी व पूर्व मेयर अभिलाषा नंदी को सोशल साइट्स फेसबुक के कमेंट बॉक्स में धमकी भरा पोस्ट किया गया है।
बताया गया कि शैलेश श्रीवास्तव नाम की यूजर आईडी से धमकी भरा पोस्ट किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
Location : Lucknow
Published : 5 February 2026, 1:46 PM IST
Topics : CM Yogi Lucknow News UP CM UP News