बदायूं में दीवार हादसे से परिवार की खुशियां आंसुओं में बदली, मलबे में दब गई सास-बहू

बदायूं के बिल्सी कस्बे में दीवार तोड़कर बीम डालते समय बड़ा हादसा हो गया। पुरानी दीवार गिरने से सास-बहू मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 2 February 2026, 9:31 PM IST
google-preferred

Budaun: एक पल में सब कुछ बदल गया। सुबह का वक्त था, घर में मरम्मत का काम चल रहा था और किसी को अंदाजा भी नहीं था कि यह काम अचानक मातम में बदल जाएगा। बदायूं जिले के बिल्सी कस्बे में दीवार तोड़कर बीम डालने के दौरान ऐसा हादसा हुआ, जिसने पूरे मोहल्ले में दहशत फैला दी। अचानक पुरानी दीवार भरभरा कर गिरी और उसके नीचे सास-बहू दब गईं। चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग दौड़ पड़े।

बीम डालते समय हुआ बड़ा हादसा

यह हादसा बिल्सी कस्बे के मोहल्ला नंबर दो में हुआ। बताया जा रहा है कि मकान की दीवार काफी पुरानी थी, इसी वजह से उसे मजबूत करने के लिए बीम डलवाया जा रहा था। जैसे ही दीवार को तोड़ने का काम चल रहा था, तभी अचानक दीवार का संतुलन बिगड़ गया और पूरी दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। दीवार के नीचे मौजूद सास और बहू मलबे की चपेट में आ गईं और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई।

एक्शन मोड में डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी केशव कुमार, कहा- कोई नहीं बच सकता हमारी नजरों से

सास-बहू गंभीर रूप से घायल

इस हादसे में घायल महिलाओं की पहचान प्रेमवती उम्र करीब 60 वर्ष पत्नी छोटे लाल और अनीता उम्र करीब 45 वर्ष पत्नी रवि के रूप में हुई है। दोनों बिल्सी के मोहल्ला नंबर दो की रहने वाली हैं। दीवार गिरने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोग और पड़ोसी किसी तरह मलबा हटाकर दोनों महिलाओं को बाहर निकाल पाए।

सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचाया गया

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बिना देर किए दोनों घायलों को बदायूं जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार 60 वर्षीय प्रेमवती की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अनीता को भी गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

महराजगंज कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिग की इज्जत लूटने वाले को 20 साल की कैद, जज की बातें सुनकर फूट-फूटकर रोने लगा आरोपी

इलाके में मचा हड़कंप

दीवार गिरने की इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने मकानों में बिना सुरक्षा इंतजाम के मरम्मत और निर्माण कार्य कराना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त आसपास ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे, वरना नुकसान और भी बड़ा हो सकता था।

इलाज जारी, परिवार में चिंता का माहौल

फिलहाल दोनों घायल महिलाओं का बदायूं जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक महिला की हालत गंभीर होने के कारण परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है। यह हादसा एक बार फिर पुराने मकानों में निर्माण कार्य के दौरान बरती जाने वाली लापरवाही पर सवाल खड़े कर रहा है।

Location : 
  • Budaun

Published : 
  • 2 February 2026, 9:31 PM IST

Advertisement
Advertisement