US Reduced Tariffs: अमेरिका ने भारत पर लगा टैरिफ घटाया, अब देना होगा इतना टैक्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए भारत पर लगाए गए टैरिफ को घटा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के बाद ट्रंप ने ये ऐलान किया। इस खबर से देश में खुशी का माहौल है। दोनों देशों के रिश्ते अब मधुर हो रहे हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 2 February 2026, 11:08 PM IST
google-preferred

New Delhi: देश के लिए सोमवार रात को एक बड़ी खुशी की खबर सामने आयी है। अमेरिका ने भारत पर लगा टैरिफ घटा दिया है।  PM मोदी और ट्रंप की बातचीत के बाद ये बड़ा फैसला हुआ। अब देश को 25 की जगह 18% शुल्क देना होगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रति मित्रता और सम्मान के कारण और उनके अनुरोध पर तत्काल प्रभाव से हमने अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति व्यक्त की, जिसके तहत अमेरिका पारस्परिक शुल्क को 25% से घटाकर 18% कर देगा।

ट्रंप ने अपने पोस्ट में ये भी दावा किया कि भारत ने रूस से तेल की खरीद को बंद कर देगा और अमेरिका व संभवतः वेनेजुएला से अधिक तेल खरीदने पर सहमत हुए।  इससे यूक्रेन में चल रहे युद्ध को समाप्त करने में मदद मिलेगी, जिसमें हर हफ्ते हजारों लोग मारे जा रहे हैं।

Video: केंद्रीय बजट पर किसान नेता के तीखे सवाल, सुूनिये MSP और सम्मान निधि पर क्या बोले राकेश टिकैत

 टैरिफ को घटाया

उन्होंने पीएम मोदी को अपना दोस्त बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रति मित्रता और सम्मान के कारण और उनके अनुरोध पर, तत्काल प्रभाव से हमने अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति व्यक्त की, जिसके तहत अमेरिका रेसिप्रोकल टैरिफ को 25% से घटाकर 18% कर देगा। भारत अब वेनेजुएला से तेल खरीदेगा।

उन्होंने कहा कि  वह मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं। हमने व्यापार, रूस और यूक्रेन के युद्ध को समाप्त करने जैसे कई मुद्दों पर बात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस से तेल खरीदना बंद करने को लेकर सहमत हुए हैं और अमेरिका और संभवत: वेनेजुएला से भी ज्यादा तेल खरीदने पर उन्होंने सहमति दी है।

व्यापार समझौते पर सहमत हुए दोनों देश

ट्रंप ने अपनी पोस्ट में यह भी  कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका से 500 अरब डॉलर से भी ज्यादा के अमेरिकी ऊर्जा, तकनीक, कृषि, कोयला और कई अन्य उत्पाद खरीदने का वादा किया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मैं ऐसे दो लोग हैं जो काम करके दिखाते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत के साथ हमारे शानदार संबंध भविष्य में और भी मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री मोदी और मैं दो ऐसे व्यक्ति हैं जो काम को अंजाम देते हैं, जो कि अधिकांश लोगों के बारे में नहीं कहा जा सकता। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।

जनरल नरवणे की कथित किताब पर संसद में टकराव, राहुल गांधी के बयान से भड़का पक्ष, जानें पूरी खबर

दोनों देशों के रिश्ते में आयी मधुरता

गौरतलब है कि ट्रंप के द्वारा टैरिफ लगाए जाने की वजह से दोनों देशों के रिश्ते काफी तल्ख हो गए थे। लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले के बाद दोनों देशों के रिश्ते न सिर्फ सुधर रहे हैं बल्कि फिर से पहले जैसे हो रहे हैं।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद जताया और फोन पर बातचीत कर खुशी जतायी। पीएम ने कहा कि अब 'मेड इन इंडिया' उत्पादों पर टैरिफ घटकर 18% हो जाएगा।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 2 February 2026, 11:08 PM IST

Advertisement
Advertisement