हिंदी
बदायूं में अग्रवाल कार हाउस में भीषण आग
Budaun: जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित पंडित जी पेट्रोल पंप के सामने अग्रवाल कार केयर एसेसरीज की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान धू-धू कर जलने लगी। इस हादसे में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार दुकान मुकुल कुमार अग्रवाल पुत्र आनंद प्रकाश निवासी खांडसारी मोहल्ला थाना कोतवाली जिला बदायूं की है। बताया जा रहा है कि दुकान में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी।
मौके पर आग बुझाते दमकलकर्मी
आग लगने की सूचना पर काफी देर तक दमकल की टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। वहीं पेट्रोल पंप के सामने आग लगने से मोहल्ले के लोगों में दहशत फैल गई। लोगों को अनहोनी का डर सताने लगा।
मौके पर जुटी भीड़
सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग और थाना पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग पेट्रोल पंप तक नहीं पहुंची, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
Location : Budaun
Published : 8 October 2026, 11:18 PM IST
Topics : agrawal car care accessories Badaun Civil Lines police station Massive fire pandit ji petrol pump