‘राखी का इंसाफ’ शो से जुड़ा पुराना मामला फिर चर्चा में, राखी सावंत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ झांसी की CAW-FTC अदालत ने गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है। अदालत में पेश नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई। मामला साल 2010 के रियलिटी शो 'राखी का इंसाफ' से जुड़ा है, जिसमें कथित अपमान के बाद लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार की आत्महत्या और बाद में उनकी मौत का मामला सामने आया था।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 17 October 2026, 7:33 PM IST
google-preferred

Jhansi: बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। झांसी की अदालत CAW-FTC ने अदालत में पेश नहीं होने पर उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है। जिला शासकीय अधिवक्ता मृदुल कांत श्रीवास्तव ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मामला झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। मामले में सावित्री देवी के बेटे लक्ष्मण ने अभिनेत्री राखी सावंत के रियलिटी शो 'राखी का इंसाफ' में कथित तौर पर अपमानित और प्रताड़ित किए जाने के बाद दुखी होकर आत्महत्या कर ली थी।

इस मामले में मृतक की मां की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 306, 504 और 120B के तहत केस दर्ज किया गया था। अब अदालत में हाजिर नहीं होने पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए राखी सावंत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। जिला शासकीय अधिवक्ता के मुताबिक, इस कार्रवाई के बाद राखी सावंत को अदालत में सरेंडर कर अपनी जमानत की अर्जी लगानी होगी।

क्या है ‘राखी का इंसाफ’ शो से जुड़ा पूरा मामला?

यह मामला साल 2010 के एक विवादित रियलिटी शो ‘राखी का इंसाफ’ से जुड़ा है। यह शो NDTV Imagine पर प्रसारित होता था। झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार, जिनकी उम्र 24 वर्ष थी, अपनी पत्नी के साथ चल रहे वैवाहिक विवाद को सुलझाने के लिए शो में पहुंचे थे।

महराजगंज में नाबालिग लड़की को धमकी देने का आरोप, नौतनवा पुलिस ने जीशान को किया गिरफ्तार

आरोपों के मुताबिक, शो की होस्ट राखी सावंत ने विवाद की सुनवाई के दौरान स्टूडियो में और राष्ट्रीय टेलीविजन पर लक्ष्मण के लिए ‘नामर्द’ और ‘नपुंसक’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। लक्ष्मण की मां सावित्री देवी और परिजनों के अनुसार, सार्वजनिक रूप से हुए इस कथित अपमान को वह बर्दाश्त नहीं कर पाए। परिवार का कहना था कि इसके बाद लक्ष्मण गहरे अवसाद में चले गए और उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया।

नवंबर 2010 में हुई थी लक्ष्मण की मौत

परिजनों के मुताबिक, लक्ष्मण की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई थी और नवंबर 2010 में झांसी मेडिकल कॉलेज में उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद परिवार की शिकायत पर झांसी के प्रेमनगर थाने में राखी सावंत और शो से जुड़े कुछ अन्य लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और मानहानि से संबंधित आपराधिक मामला दर्ज किया गया था।

Maharajganj: आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के महीनों बाद भी नहीं मिला ICDS अंशदान, ग्राम प्रधान ने CDO से लगाई गुहार

इस घटना के बाद 'राखी का इंसाफ' शो भी विवादों में घिर गया। मामले को लेकर कानूनी मुकदमों और जनता के विरोध की चर्चा हुई। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद शो को बाद में बंद कर दिया गया था।

अब इस पुराने मामले में अदालत में पेश नहीं होने के कारण राखी सावंत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। झांसी के जिला शासकीय अधिवक्ता मृदुल कांत श्रीवास्तव ने वारंट जारी होने की पुष्टि की है।

Location :  Jhansi

Published :  17 October 2026, 7:33 PM IST

Related News

Advertisement