हिंदी
लेखपाल गिरफ्तार
Badaun: बदायूं में भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बरेली की टीम ने एक लेखपाल को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी लेखपाल का नाम सतीश चन्द्र शर्मा है, जो बिसौली तहसील में राजस्व लेखपाल के पद पर तैनात है।
शिकायतकर्ता ओमप्रकाश ने आरोप लगाया था कि लेखपाल ने उनके आबादी के प्लाट पर कब्जा दिलाने के लिए 5,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के आधार पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने लेखपाल को फैजगंज बेहटा के बाहर नवनिर्मित गौशाला के निकट से रंगे हाथों पकड़ लिया।
टीम ने जखौरा गांव पहुंचकर लेखपाल सतीश शर्मा रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक जखौरा गांव के कई लोग नेपाल में रह रहे हैं। आरोप है कि लेखपाल द्वारा उनके सत्यापन की जांच के नाम पर ग्रामीणों से पांच-पांच हजार रुपये की मांग की जा रही थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन बरेली से की थी।
लेखपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
Location : Badaun
Published : 20 January 2026, 5:50 PM IST
Topics : Anti Corruption Badaun bribe lekhpal UP News