Badaun Lekhpal Bribe: रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई
शिकायतकर्ता ओमप्रकाश ने आरोप लगाया था कि लेखपाल ने उनके आबादी के प्लाट पर कब्जा दिलाने के लिए 5,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के आधार पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने लेखपाल को फैजगंज बेहटा के बाहर नवनिर्मित गौशाला के निकट से रंगे हाथों पकड़ लिया।