हिंदी
Badaun: बदायूं के उझानी ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल सिंह शाक्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे केदारनाथ, बद्रीनाथ और अयोध्या के राम मंदिर को लेकर विवादित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में शाक्य यह दावा करते सुनाई दे रहे हैं कि ये धार्मिक स्थल पहले बुद्ध विहार थे, जिन्हें बाद में मंदिरों में परिवर्तित कर दिया गया।
यह बयान उन्होंने विजयानंगला गांव में आयोजित एक बुद्ध कथा कार्यक्रम के दौरान दिया था। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद शिशुपाल सिंह शाक्य ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने भगवान बुद्ध के जीवन और उनके विचारों पर अपने विचार रखे थे। उनका आरोप है कि किसी ने उनके बयान को संदर्भ से हटाकर और तोड़-मरोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हुई है।
शिशुपाल सिंह शाक्य के बयान के बाद भाजपा को फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को लेकर पार्टी पर निशाना साधा है, वहीं राजनीतिक हलकों में इसे लेकर हलचल तेज हो गई है।
Location : Badaun
Published : 22 January 2026, 6:34 PM IST
Topics : Badaun BJP leader controversy Ram Mandir