UPPSC: बरगाहपुर चेतरा टोले के लाल अवधेश कुमार चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर कार्डियोलॉजी, गांव में जश्न

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर कार्डियोलॉजी का रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें महराजगंज जिले के बरगहपुर ग्राम सभा के चेतरा टोले निवासी अवधेश कुमार चौधरी का चयन हुआ है।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 15 November 2026, 12:44 PM IST
google-preferred

Maharajganj: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर कार्डियोलॉजी के 8 पदों का रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें महराजगंज जिले के बरगहपुर ग्राम सभा के चेतरा टोले निवासी अवधेश कुमार चौधरी का चयन हुआ है।

ये भी पढ़ें: Maharajganj News: विकास कार्यों की सुस्त रफ्तार पर सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह सख्त, विद्युत अभियंता से मांगा स्पष्टीकरण

बताते चले कि अवधेश एक बेहद गरीब व मध्यमवर्गीय किसान परिवार से आते हैं। उनके पिता एक साधारण किसान हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत, संघर्ष और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। एक छोटे से गांव में रहकर इतनी बड़ी उपाधि हासिल करना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

आयोग द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार 5 नवंबर को हुए साक्षात्कार के बाद 13 नवंबर को 8 अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई, जिसमें अवधेश कुमार चौधरी का नाम छठे स्थान पर है।

UPPSC Assistant Professor Cardiology Result

यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर कार्डियोलॉजी परिणाम (Img: Dynamite News)

ये भी पढ़ें: Maharajganj News: कड़ी सुरक्षा के बीच नम आंखों से मां लक्ष्मी को दी विदाई, गूंजे जयकारे

अवधेश के चयन की खबर मिलते ही उनके परिवार, ग्राम सभा और आसपास के पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। शुभचिंतकों, रिश्तेदारों और ग्रामवासियों ने घर पहुंचकर और फोन के माध्यम से बधाई संदेश देकर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

परिवार ने कहा –*यह सिर्फ अवधेश की नहीं, बल्कि पूरे गांव और गरीब किसान परिवार की मेहनत की जीत है।

Location :  Maharajganj

Published :  15 November 2026, 12:44 PM IST

Advertisement