हिंदी
आरोपी को नेशनल सिक्योरिटी एक्ट 2023 की धारा 1 और धारा 3 के तहत गिरफ्तार किया गया,
London: रूस के लिए जासूसी करने के संदेह में ब्रिटिश आतंकवाद विरोधी पुलिस ने एक अमेरिकी सैनिक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को उस 21 वर्षीय अमेरिकी सैनिक को इंग्लैंड के ग्लॉस्टर शहर के पास से हिरासत में लिया गया। ये कार्रवाई यूके काउंटर टेररिज्म पुलिसिंग (CTP), अमरीकी अधिकारियों, अमरीकी सेना और FBI के एक जॉइंट ऑपरेशन के तहत की गई है।
ब्रिटिश आतंकवाद विरोधी पुलिस ने एक अमेरिकी सैनिक को गिरफ्तार किया है। (img-dynamite news)
लंदन की आतंकवाद विरोधी पुलिस ने अमेरिकी सेना के एक सदस्य को रूसी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने के शक में गिरफ्तार किया है। आरोपी को नेशनल सिक्योरिटी एक्ट 2023 की धारा 1 और धारा 3 के तहत गिरफ्तार किया गया, जो कि फिलहाल के लिए लंदन के एक पुलिस स्टेशन में बंद है। जांच के हिस्से के रूप में पुलिस अधिकारी ग्लॉस्टर में दो अलग-अलग जगहों पर तलाशी अभियान चला रहे हैं। अधिनियम की धारा 1 सुरक्षित सूचना एकत्र करने या खुलासा करने से संबंधित विषय को कवर करती है, जबकि धारा 3 विदेशी खुफिया सेवा को सहायता प्रदान करने से जुड़ी है।
बीबीसी के अनुसार, वे सैनिक ग्लॉस्टरशायर के इंसवर्थ स्थित इमजिन बैरक्स में काम करते थे। वहीं FBI ने इस मामले को गंभीर और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। ये धाराएं संरक्षित जानकारियों को हासिल करने, उनका खुलासा करने और विदेशी खुफिया सर्विस की मदद करने से जुड़ी हैं। जांच के हिस्से के रूप में पुलिस अधिकारी ग्लॉस्टरशायर में दो अलग-अलग जगहों पर तलाशी अभियान चला रहे हैं। यह बैरक्स नाटो की एलाइड रैपिड रिएक्शन कोर के मुख्यालय के रूप में कार्य करता रहा है, जो गठबंधन के लिए एक रणनीतिक परिचालन आधार है। आतंकवाद विरोधी पुलिस ने कहा है कि यह घटना किसी अन्य चल रही जांच से संबंधित नहीं है।
यह भी पढ़ें- बाबा केदार को भावुक विदाई! छह माह के लिए बंद हुए गर्भगृह के कपाट, अब ओंकारेश्वर में होंगे दर्शन
बताया जा रहा है कि काउंटर टेररिज्म पुलिसिंग की वरिष्ठ राष्ट्रीय समन्वयक और डिप्टी असिस्टेंट कमिश्नर विक्की इवांस ने इसे एक बड़ी गिरफ्तारी बताया है। उन्होंने कहा- 'आरोप बहुत गंभीर हैं और हमारी जांच पूरी तेजी से जारी है। ये कार्रवाई ब्रिटेन और अमेरिका की कानून प्रवर्तन और राष्ट्रीय सुरक्षा साझेदारियों की ताकत को दिखाती है।'
यह भी पढ़ें- UP Weather Today: लखनऊ से हरदोई तक बढ़ने लगी सर्दी, 13.5 डिग्री पहुंचा पारा, जानें अगले सात दिनों का मौसम
वहीं, FBI के निदेशक काश पटेल ने कहा, 'इस गिरफ्तारी में जासूसी के आरोप शामिल हैं, जो संयुक्त राज्य अमेरिका और हमारे सहयोगियों के लिए बहुत चिंता की बात है. एफबीआई उन लोगों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी जो अमेरिका के लिए अपनी शपथ तोड़ते हैं और जिनकी हरकतें हमारी और हमारे साझेदारों की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालती हैं.'
Location : London, UK
Published : 11 November 2026, 12:07 PM IST
No related posts found.