क्या खत्म होगा रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष? UAE में शुरू हुई शांति वार्ता

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए अबू धाबी में 10 और 11 नवंबर को त्रिपक्षीय वार्ता हो रही है। बातचीत में रूस, यूक्रेन और अमेरिका के प्रतिनिधि शामिल हैं। इससे पहले यूक्रेन ने अमेरिकी और यूरोपीय सहयोगियों के साथ चर्चा की। यूक्रेन ने युद्ध समाप्त करने और सुरक्षा गारंटी को प्राथमिकता बताया है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 10 November 2026, 4:52 PM IST
google-preferred

New Delhi: रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज हो गए हैं। इसी कड़ी में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी में 10 और 11 नवंबर को रूस, यूक्रेन और अमेरिका के प्रतिनिधियों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता हो रही है। इस बैठक से पहले यूक्रेन ने अमेरिका और अपने यूरोपीय सहयोगियों के साथ विचार-विमर्श किया। इसका उद्देश्य आगामी बातचीत से पहले सभी पक्षों के रुख और प्राथमिकताओं पर चर्चा करना है।

यूक्रेन की विदेश खुफिया सेवा के प्रमुख रुस्तेम उमेरोव ने बताया कि यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल ने UAE में बातचीत शुरू कर दी है। शुरुआती बैठक में ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नाटो और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर भी इस बैठक में शामिल हुए।

युद्ध समाप्त करना और सुरक्षा गारंटी यूक्रेन की प्राथमिकता

रुस्तेम उमेरोव ने कहा कि शुरुआती बातचीत में सभी पक्षों ने अपने विचार और रुख साझा किए। इसके जरिए अगले दौर की वार्ता से पहले आपसी तालमेल बनाने की कोशिश की गई। उन्होंने सोशल मीडिया पर यूक्रेन की चार प्रमुख प्राथमिकताओं का भी जिक्र किया।

अगर समय रहते आग पर काबू न पाया जाता, तो खाक हो जाती पूरी बस्ती, सहारनपुर में लकड़ी के कारखाने में भीषण आग से मचा हड़कंप

इनमें युद्ध समाप्त करना, युद्ध के बाद यूक्रेन की सुरक्षा के लिए भरोसेमंद गारंटी हासिल करना, देश की अर्थव्यवस्था को दोबारा मजबूत करना और मानवीय मुद्दों पर काम करना शामिल है। उमेरोव के मुताबिक, यूक्रेन इन सभी मुद्दों पर अधिकतम प्रगति हासिल करना चाहता है, ताकि शांति की दिशा में आगे बढ़ा जा सके।

यूक्रेन के वरिष्ठ अधिकारी भी वार्ता में शामिल

यूक्रेन की ओर से रुस्तेम उमेरोव के अलावा राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख किरिलो बुडानोव, उनके प्रथम डिप्टी सर्गेई किसलित्स्या, रक्षा मंत्रालय के मुख्य खुफिया निदेशालय के उप प्रमुख वादिम स्किबित्स्की और सत्ताधारी सर्वेंट ऑफ द पीपल संसदीय दल के नेता डेविड अराखामिया शामिल हैं।

पांच राज्यों में फैला अपराध का नेटवर्क! गोरखपुर के पंकज उर्फ रौनक पर पुलिस का शिकंजा

बैठक में यूरोपीय आयोग, यूरोपीय परिषद, जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर के प्रतिनिधियों के शामिल होने की भी उम्मीद है। नाटो महासचिव के चीफ ऑफ स्टाफ भी बातचीत में हिस्सा ले सकते हैं।

यूक्रेन को अबू धाबी में रूस और अमेरिका के साथ होने वाली पहली बैठक से किसी बड़े नतीजे की उम्मीद नहीं है। हालांकि, उसे अगले दौर की बातचीत में प्रगति की आशा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि देश की सेना बातचीत में यूक्रेन की स्थिति मजबूत कर रही है। ऐसे में अबू धाबी में होने वाली यह वार्ता युद्ध समाप्त करने के प्रयासों के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

Location :  New Delhi

Published :  10 November 2026, 4:52 PM IST

Advertisement