देवरिया सदर रेलवे स्टेशन बना गुंडों का अड्डा: जीआरपी की नाकामी आई सामने, वेंडर से लूटपाट का वीडियो हुआ वायरल
देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 2 पर बदमाशों ने वेंडर से मारपीट कर मोबाइल और नकदी छीनी। पूरी वारदात CCTV में कैद। जीआरपी गायब रही और अब कार्रवाई करने की बजाय पीड़ित वेंडर पर ही समझौते का दबाव बना रही है। स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल।