हिंदी
सुभासपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राघवेंद्र राम द्विवेदी
देवरिया: उत्तर प्रदेश में यूजीसी की मौजूदा व्यवस्था को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है। अब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने भी इस मुद्दे पर मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने प्रदेशभर में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। सुभासपा ने साफ कर दिया है कि शिक्षा में समान अवसर और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर वह सरकार के सामने अपनी आवाज बुलंद करेगी।
UGC की मौजूदा व्यवस्था को लेकर सुभासपा ने खोला मोर्चा। प्रदेशभर में प्रदर्शन का ऐलान करते हुए डॉ. राघवेंद्र राम द्विवेदी बोले- शिक्षा में सभी वर्गों को मिले समान अवसर, किसी के साथ न हो भेदभाव। न्याय मिलने तक सड़क से सदन तक जारी रहेगा संघर्ष। @SBSP4INDIA #Subhaspa #UGC https://t.co/DQvZX3Ildu
— Dynamite News (@DynamiteNews_) November 12, 2026
सुभासपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं देवरिया की 338 विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी डॉ. राघवेंद्र राम द्विवेदी ने कहा कि पार्टी न्यायपूर्ण और समान अवसर वाली शिक्षा व्यवस्था की पक्षधर है। शिक्षा के क्षेत्र में सभी वर्गों के अधिकारों का सम्मान होना चाहिए और किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए।
डॉ. द्विवेदी ने कहा कि यूजीसी की मौजूदा व्यवस्था को लेकर विभिन्न वर्गों में असंतोष है। इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। इसी मुद्दे को लेकर सुभासपा पूरे प्रदेश में बड़ा प्रदर्शन करेगी।
नोएडा में 5वीं क्लास तक के बच्चों की मौज, स्कूल नहीं जाएंगे फिर भी चलेगी पढ़ाई
सुभासपा प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर सड़क से लेकर सदन तक अपनी आवाज बुलंद करेगी। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। उनके इस ऐलान से साफ है कि सुभासपा यूजीसी के मुद्दे को लेकर प्रदेश की राजनीति में अपनी सक्रियता बढ़ाने की तैयारी में है।
UGC व्यवस्था को लेकर सुभासपा ने प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है। डॉ. राघवेंद्र राम द्विवेदी ने शिक्षा में समान अवसर और सामाजिक न्याय की मांग उठाते हुए सड़क से सदन तक संघर्ष की बात कही।
Location : Deoria
Published : 12 November 2026, 5:04 PM IST