हिंदी
महराजगंज में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के खिलाफ में सड़क पर बैठे अधिवक्ता (Img: Dynamite News)
Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में कोल्हुई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एकसडवा में गुरुवार सुबह गैस सिलेंडरों की कथित कालाबाजारी को लेकर हंगामा हो गया। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब एक वकील, नागेंद्र शुक्ला एकसड़वा-मोगलहा मार्ग पर लेट गए। सूचना मिलने पर कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अधिवक्ता को शांत कराया।
वकील नागेंद्र शुक्ला ने बताया कि उनके घर में गैस सिलेंडर खत्म हो गए थे। उन्हें पता चला कि रईस नाम का एक व्यक्ति सिलेंडर बेचता है, तो वे उसकी दुकान पर गए। उनका आरोप है कि वहां उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। वकील का यह भी दावा है कि रईस गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी में शामिल है।
घटना की जानकारी मिलने पर नौतनवा के सप्लाई इंस्पेक्टर हर्षवर्धन मौके पर पहुंचे और दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान चार गैस सिलेंडर बरामद हुए। अधिकारी फिलहाल इन सिलेंडरों से जुड़े मामले की जांच कर रहे हैं।
गैस सिलेंडरों को लेकर हुआ यह विवाद करीब चार घंटे तक चर्चा का विषय बना रहा। मौके पर कोल्हुई थाने की पुलिस मौजूद थी।
Maharajganj: अमावस्या के दिन मासूम की बलि देने की थी तैयारी, दिल्ली तक पुलिस ने किया पीछा
सप्लाई इंस्पेक्टर हर्षवर्धन ने पुष्टि की कि दुकान पर छापेमारी की गई थी। वहां से चार सिलेंडर बरामद हुए, जिन्हें जब्त करके एक गैस एजेंसी को सौंप दिया गया है। दुकानदार को नोटिस जारी किया जा रहा है।
Location : Maharajganj
Published : 12 November 2026, 3:38 PM IST