ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन पर BJP सांसद रमेश अवस्थी का तंज, बोले- ‘शून्य से शून्य तक का मिलन’

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन की चर्चा पर भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे 'शून्य से शून्य तक का मिलन' बताते हुए भाजपा को इससे कोई चुनौती नहीं होने का दावा किया। अवस्थी ने अखिलेश यादव, राहुल गांधी और कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 12 November 2026, 4:45 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के बीच संभावित गठबंधन को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कानपुर से भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने इस गठबंधन पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे 'शून्य से शून्य तक का मिलन' बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसे गठबंधनों से भाजपा को कोई चुनौती नहीं मिलने वाली है। सांसद ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी और 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन को बताया अवसरवादी राजनीति

भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के बीच गठबंधन की चर्चा पर कहा कि यह 'शून्य से शून्य तक का मिलन' है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों को विकास से कोई लेना-देना नहीं है। उनके मुताबिक, ये धर्म और जाति के नाम पर समाज को बांटकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं।

अवस्थी ने कहा कि इस तरह की राजनीति करने वाले दल पहले भी अपनी ताकत दिखा चुके हैं और उसका परिणाम सबके सामने है। उन्होंने दावा किया कि जनता ने पहले ऐसे दलों को घर बैठा दिया था। सांसद ने इस गठबंधन को अवसरवादी राजनीति करार देते हुए कहा कि प्रदेश की जनता इसकी असलियत पहले ही समझ चुकी है।

ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन पर बोले रमेश अवस्थी (Image Source: Dynamite news)

ये भी पढ़े: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर महराजगंज प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने 30 विभागों के अधिकारियों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

300 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा

रमेश अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 'सबका साथ, सबका विकास' की नीति को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन से कोई चुनौती नहीं मिलने वाली है।

सांसद ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने आगामी चुनाव में पार्टी के 300 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा भी किया। उनके मुताबिक, भाजपा को इस तरह के गठबंधनों को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़े: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर DM ने परखी EVM-VVPAT की व्यवस्था, सुरक्षित रखरखाव के दिए निर्देश

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

भाजपा सांसद ने  प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपे जाने की चर्चाओं पर भी रमेश अवस्थी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बिहार और बंगाल के चुनावी अनुभवों का हवाला देते हुए कहा कि वहां के परिणाम सभी ने देखे हैं। अवस्थी ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस को कोई खास सफलता मिलने वाली नहीं है। इस तरह भाजपा सांसद ने अपने बयान में ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन के साथ-साथ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को भी निशाने पर लिया। उन्होंने दोहराया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 300 से ज्यादा सीटों का आंकड़ा पार करेगी।

Location :  Lucknow

Published :  12 November 2026, 4:45 PM IST

Advertisement