हिंदी
राह चलते हाथी का हमला हुआ(img-x)
ऋषिकेश: जरा सोचिए, आप रात के अंधेरे में अपनी बाइक से किसी सुनसान रास्ते पर जा रहे हों और अचानक आपके सामने एक विशालकाय हाथी आ जाए। इतना ही नहीं, इससे पहले कि आप कुछ समझ पाएं। हाथी आप पर हमला कर दे और आप जमीन पर गिर जाएं। ऐसी स्थिति में किसी की भी सांसें थम सकती हैं। ऋषिकेश के पास सामने आए एक वीडियो में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है। यहां एक जंगली हाथी ने बाइक सवार पर हमला कर दिया। शख्स जमीन पर गिर गया।
जब कई किलो का हाथी किसी इंसान के ऊपर चढ़ने पर अमादा हो तो ऐसा किसी के भी साथ हो सकता था(img-x)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो राहुल जो (Rahul Joe's) नाम के क्रिएटर का बताया जा रहा है। वीडियो में शुरुआत में रात का घना अंधेरा दिखाई देता है। इसी दौरान सड़क पर एक विशालकाय हाथी नजर आता है। कुछ सेकंड बाद कैमरे की नजर जमीन पर पड़े एक बाइक सवार पर जाती है। वह हाथी के बिल्कुल सामने नजर आता है और उस वक्त उसके लिए वहां से निकल पाना बेहद मुश्किल दिखाई देता है।
वीडियो में हाथी बाइक सवार के पास पहुंचकर उस पर हमला करता दिखाई देता है। हालात इतने डरावने हैं कि वीडियो बना रहे शख्स के मुंह से भी बार-बार 'अरे बाप रे' निकलता है। हाथी का भारी-भरकम शरीर और उसके सामने जमीन पर पड़ा इंसान देखकर किसी को भी अनहोनी का डर हो सकता है। कुछ पलों बाद वीडियो में 'बच गया' की आवाज भी सुनाई देती है।
इस पूरी घटना में सबसे हैरान करने वाली बात वीडियो का आखिरी हिस्सा है। जहां शुरुआत में बाइक सवार हाथी के सामने जमीन पर पड़ा दिखाई देता है। वहीं कुछ देर बाद वह खुद उठकर चलता नजर आता है। आसपास मौजूद लोग उसकी बाइक को सड़क से किनारे करने में मदद करते हैं। बताया जा रहा है कि बाइक सवार को हल्की चोटें आईं। इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
यह वीडियो एक बार फिर याद दिलाता है कि जंगल और वन्यजीवों वाले रास्तों पर रात के समय सफर करना कितना जोखिम भरा हो सकता है। हाथी जैसे विशाल वन्यजीव अचानक सामने आ सकते हैं और कुछ सेकंड में हालात बदल सकते हैं। ऐसे रास्तों पर सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। हाथी दिखाई देने पर उसके पास जाने, उसे डराने या रास्ता रोकने की कोशिश करने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाकर वन विभाग की सलाह का पालन करना चाहिए।
Location : rishikesh
Published : 12 November 2026, 3:56 PM IST
No related posts found.