हिंदी
खनिज विभाग दफ्तर में हंगामा
Fatehpur: गुरुवार को शहर का माहौल उस वक्त गरमा गया जब एक चालान ने पूरे खनिज विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया। मामला इतना बढ़ा कि ट्रक मालिक सीधे विभाग के दफ्तर पहुंच गया और जमकर हंगामा कर डाला। आरोप सीधा और गंभीर था अंडरलोड गाड़ी का चालान और ऊपर से पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग। कुछ देर के लिए दफ्तर में अफरातफरी जैसा माहौल बन गया और हर कोई यही जानना चाहता था कि सच आखिर है क्या? मामला फतेहपुर जिले के खनिज विभाग कार्यालय का बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि ट्रक मालिक का वाहन खनिज सामग्री लेकर जा रहा था। विभाग की टीम ने वाहन को रोककर जांच की और चालान काट दिया। ट्रक मालिक का कहना है कि उसकी गाड़ी ओवरलोड नहीं थी, बल्कि अंडरलोड थी। इसके बावजूद उस पर कार्रवाई कर दी गई। इसी बात को लेकर वह सीधे खनिज कार्यालय पहुंचा और अधिकारियों से जवाब मांगने लगा।
फतेहपुर में नहीं थम रहे सड़क हादसे, कार बाइक की भिड़त, बाइक चालक गंभीर
हंगामे के दौरान ट्रक मालिक ने खनिज इंस्पेक्टर पर पांच हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। उसका कहना है कि अगर वह रकम दे देता तो चालान नहीं किया जाता। पैसे न देने की वजह से उसके वाहन पर कार्रवाई की गई। ट्रक मालिक ने साफ कहा कि नियमों के तहत केवल ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन उसके साथ गलत किया गया है।
कार्यालय परिसर में कुछ देर तक बहस और तेज आवाजें गूंजती रहीं। कर्मचारी और वहां मौजूद अन्य लोग भी हैरान रह गए। माहौल इतना गर्म हो गया कि लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि बाद में मामला किसी तरह शांत कराया गया, लेकिन आरोपों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।
Fatehpur Suicide: फतेहपुर में युवती की आत्महत्या, पुलिस पर लापरवाही के आरोप
जब इस मामले में खनिज अधिकारी से पक्ष जानने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उनके चुप रहने से चर्चा और तेज हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जिससे सच सामने आ सके और अगर किसी ने गलत किया है तो उस पर कार्रवाई हो।
Location : Fatehpur
Published : 19 February 2026, 2:32 PM IST