हिंदी
जनपद के थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र में कानून व्यवस्था और नारी सुरक्षा की बदहाल स्थिति को लेकर गुरुवार को गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक ने थाने में पहुंचकर आक्रोश प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए।
गुलाबी गैंग थाना सुल्तानपुर पहुंचकर जतायी नाराजगी
Fatehpur: जनपद में पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। तीन माह से लापता नाबालिग बच्ची और दो हफ्तों से लापता छात्रा की बरामदगी में असफल पुलिस की कार्यप्रणाली पर गुलाबी गैंग ने थाना पहुंचकर विरोध-प्रर्दशन किया।
गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा कि पुलिस मामले में आंखें बूंदे बैठी है। बेहाल पीड़ित परिजनों की पुकार पर गुलाबी गैंग ने लापता बच्चों की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने तीन माह से लापता नाबालिग बच्ची को खोजने की प्रकिया शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अध्यक्ष हेमलता पटेल ने थाना प्रभारी से तत्काल ठोस कार्रवाई और जल्द से जल्द बरामदगी की मांग की। उन्होंने कहा कि अन्यथा की स्थिति में थाना घेराव किया जाएगा। हेमलता पटेल ने कहा कि दोनों गंभीर मामलों में नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बाबजूद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
हेमलता पटेल ने कहा कि एक ओर सरकार 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का नारा देती है, वहीं दूसरी ओर सुल्तानपुर घोष पुलिस बेटियों को ढूंढने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि तीन माह बीत जाने के बाद पुलिस अब जागी है।अब जाकर पुलिस ने नाबालिग को खोजने की प्रक्रिया शुरू की है। उन्होंने पूछा कि आखिर पुलिस की खुफिया तंत्र और गश्त कहाँ है।
हेमलता पटेल ने गहरे रोष के साथ कहा कि ग्राम घोषिन का पुरवा मजरे खरगूपुर की एक नाबालिग बच्ची को दबंगों ने तीन महीने पहले अगवा किया था। मामले में अपराध संख्या 202/2025 (धारा 87 व 137(2) बी.एन.एस.) के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज है। पीड़ित की माँ प्रेमा देवी आज भी न्याय के लिए दर-दर भटक रही हैं।
Rudrapur: आयकर विभाग ने सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में मारे छापे, जानिये कौन-कौन आए लपेटे में…
उन्होंने कहा कि स्कूल गई एक और छात्रा पिछले 12 दिनों से लापता है। पीड़ित परिजनों में गहरा दुःख और असमंजस्य की स्थिति है। पीड़ित परिजन बेटी को पाकर वास्तविकता से अवगत होना चाहते हैं जहां पीड़ित परिजनों ने संदिग्ध 5 नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें उनकी बेटी को जबरदस्ती भय दिखाकर अगवा किए जाने बिंदु हैं जो स्कूल गई हुई थी और वापस घर नहीं पहुंचीं।