गोरखपुर: धोखाधड़ी कर संपत्ति हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपराईच थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। धोखाधड़ी कर संपत्ति अपने नाम कराने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पढिए पूरी खबर

गोरखपुर:  जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपराईच थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। धोखाधड़ी कर संपत्ति अपने नाम कराने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

क्या है पूरी खबर?

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर डॉ कौस्तुभ  के निर्देशन में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी चौरी-चौरा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पिपराईच अतुल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान उपनिरीक्षक अनीश कुमार सिंह और उनकी टीम ने थाना पिपराईच पर दर्ज मुकदमा संख्या 750/2025 से संबंधित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान श्यामराज पुत्र रामदुलारे निवासी बड़ी रेतवहिया जंगल धुषण, थाना पिपराईच, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने वादी को झांसे में लेकर विश्वास अर्जित किया और धोखाधड़ी करते हुए उसकी संपत्ति का बैनामा अपने नाम करा लिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

Hormuz Strait Crisis: मध्य पूर्व से तेल सप्लाई ठप, भारत का तेल आयात गिरा: रूस बना सबसे बड़ा सहारा

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी की तलाश तेज कर दी थी। लगातार दबिश और सुरागरसी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान टीम में प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक अनीश कुमार सिंह, कांस्टेबल अजय यादव, कांस्टेबल राजाराम और महिला कांस्टेबल बीनू सिंह शामिल रहीं।

बड़ा हादसा: बारातियों से भरी कार को टैंकर ने मारी टक्कर, 5 की मौत, 3 घायल; मातम में बदली शादी की खुशियां

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या अवैध गतिविधि में लिप्त पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी

Location :  Gorakhpur

Published :  21 April 2026, 7:58 PM IST

Advertisement