बड़ा हादसा: बारातियों से भरी कार को टैंकर ने मारी टक्कर, 5 की मौत, 3 घायल; मातम में बदली शादी की खुशियां

देश में लाख प्रयासों के बाद भी सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बारातियों से भरी एक कार को तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गये।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 21 April 2026, 6:55 PM IST
google-preferred

Indore: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में मंगलवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां बारातियों से भरी एक कार को तेज रफ्तार टैंक में जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में पांच बारातियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे के बाद मौके पर भारी चीख पुकार मच गई और शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

जानकारी के मुताबिक यह दर्दनाक हादसा खंडवा-बड़ौदा हाईवे पर जुलवानिया टोल प्लाजा के पास हुआ।

टक्कर से कार चकनाचूर

हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर ही तीन युवकों ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक और युवक की मौत हो गई। कुछ देर बाद एक अन्य घायल ने भी दम तोड़ दिया।

घायलों का इलाज जारी, चालक फरार

तीन गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

हादसे में ये हुए हताहत

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सचिन गोकुल वास्कले 25 वर्ष निवासी पटेलपुरा साकड़), प्रदुम्य पुत्र गुलीचंद सहते 25 वर्ष निवासी सालखेड़ा, पप्पू पुत्र हिरालाल 29 वर्ष निवासी लिम्बई और आकाश पुत्र दयाराम 25 वर्ष निवासी रालामंडल, यशवंत सुपड़िया निवासी जलगांव के रूप में हुई है। घायलों में सुरेश मांगीलाल निवासी देवझिरी, सोहन झाबर निवासी सालखेड़ा शामिल हैं।

 

Location :  Indore

Published :  21 April 2026, 6:55 PM IST

Advertisement