हिंदी
जंगल में कई किलोमीटर तक धधकी आग
महराजगंज: जनपद के पकड़ी रेंज के सदर वीट क्षेत्र में सोमवार को जंगल में लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि कई किलोमीटर तक जंगल धधकता नजर आया। दूर-दूर तक उठती लपटें और धुएं के गुबार से आसपास के गांवों में दहशत फैल गई।
क्या है पूरी खबर?
स्थानीय लोगों के मुताबिक आग ने कई एकड़ जंगल को अपनी चपेट में ले लिया है। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंचने के बावजूद आग पर पूरी तरह काबू नहीं पा सकी और वापस लौट गई। इसके बाद वन विभाग की टीमें लगातार जंगल में डटी हुई हैं और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।
घरवाले को छोड़कर भागी थी महिला, अब बाहरवाले ने कर दिया गंदा कांड, पढ़ें महराजगंज की सनसनीखेज खबर
महराजगंज का जंगल बना आग का दरिया: पकड़ी रेंज में कई किलोमीटर तक धधकी आग, वन विभाग में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंच रही वन विभाग की टिम@Uppolice @maharajganjpol @fireserviceup #Fire pic.twitter.com/HGZ72KnIlo
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 21, 2026
चपेट में बड़ी संख्या में जंगली जानवर और पक्षी
घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आग की चपेट में बड़ी संख्या में जंगली जानवर और पक्षी आ सकते हैं। हालांकि अब तक किसी जानवर की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।इस पूरे मामले में डीएफओ निरंजन सुर्वे ने बताया कि जंगल में आग लगने की सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी।
Hormuz Strait Crisis: मध्य पूर्व से तेल सप्लाई ठप, भारत का तेल आयात गिरा: रूस बना सबसे बड़ा सहारा
वनकर्मी आग बुझाने जुटे
उन्होंने कहा कि वह स्वयं घटनास्थल पर मौजूद हैं और लगातार आग बुझाने का काम कराया जा रहा है। उनके अनुसार फिलहाल किसी भी जंगली जानवर की मौत की सूचना नहीं मिली है, लेकिन आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के लिए राहत कार्य तेजी से जारी है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार आग पर कुछ हद तक काबू पा लिया गया है, लेकिन कई हिस्सों में अभी भी जंगल धधक रहा है। ऐसे में पूरी रात वनकर्मी और कर्मचारी मौके पर तैनात रहकर आग बुझाने में जुटे हुए हैं।
Location : Maharajganj
Published : 21 April 2026, 8:09 PM IST
Topics : DFO fire Forest Maharajganj Pakadi range