घरवाले को छोड़कर भागी थी महिला, अब बाहरवाले ने कर दिया गंदा कांड, पढ़ें महराजगंज की सनसनीखेज खबर

महराजगंज के कोल्हुई क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला दो सप्ताह पहले प्रेमी के साथ फरार हुई थी। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 21 April 2026, 6:46 PM IST
google-preferred

Maharajganj: यूपी के महराजगंज में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। पति को छोड़कर प्रेमी के साथ गई महिला की लाश उसी के घर पर मिलने से सनसनी फैल गई है। मौत के पीछे की वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है, जिससे मामले में रहस्य है।

प्रेमी के घर पर मिली लाश

मामला कोल्हुई थाना क्षेत्र का है जहां मंगलवार को एक विवाहिता की मौत की खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि महिला करीब दो हफ्ते पहले अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी और तभी से उसके घर पर रह रही थी।

गोरखपुर में समीक्षा बैठक: अधिकारियों से तीखे सवाल, योजनाओं की जमीनी हकीकत पर कड़ी पड़ताल

गुमशुदगी के बाद अचानक आया फोन

जानकारी के मुताबिक महिला मूल रूप से सिद्धार्थनगर के मिश्रवलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। वह अपने रिश्तेदार के घर से अचानक गायब हो गई थी, जिसके बाद पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार को अचानक प्रेमी ने खुद फोन कर महिला के पिता को उसकी मौत की सूचना दी, जिसके बाद परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी।

UP Board Results 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट से जुड़ी बड़ी खबर, लाखों छात्रों के लिये आया ये अहम अपडेट

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

पुलिस के मुताबिक अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। Akhilesh Singh ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि यह मामला आत्महत्या का है, हत्या का या किसी और वजह से मौत हुई है।

Location :  Maharajganj

Published :  21 April 2026, 6:46 PM IST

Advertisement