हिंदी
जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने लाइव मॉनिटरिंग की।
Maharajganj : किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए एक खास पहल देखने को मिल रही है। जहां प्रशासन पूरी संवेदनशीलता और सक्रियता के साथ फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान को आगे बढ़ा रहा है। सुबह की हल्की ठंडी हवा के बीच गांव-गांव में टीमों की हलचल शुरू हुई और किसानों से जुड़कर उनकी फॉर्मर आईडी बनाने का काम तेज कर दिया गया। इस पूरे अभियान की खास बात यह रही कि जिलाधिकारी खुद इसकी निगरानी करते नजर आए।
मंगलवार को सुबह 6 बजे से जिलेभर में विशेष अभियान की शुरुआत की गई। जिसका मकसद सभी किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री को शत-प्रतिशत पूरा करना है। इस अभियान के जरिए प्रशासन यह सुनिश्चित करना चाहता है कि कोई भी पात्र किसान सरकारी योजनाओं से वंचित न रह जाए।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने खुद कैंप कार्यालय से ऑनलाइन माध्यम के जरिए पूरे अभियान की लाइव मॉनिटरिंग की। उन्होंने अलग-अलग गांवों में चल रहे कार्यों की लगातार समीक्षा की और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उनकी सक्रियता से पूरे अभियान में तेजी और गंभीरता देखने को मिली।
महाराजगंज: कोतवाली में एसपी एसपी शक्ति मोहन अवस्थी का एक्शन, लंबित मामलों पर फटकार
अभियान को सफल बनाने के लिए उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, बीडीओ, लेखपाल और ग्राम सचिव समेत कई अधिकारी और कर्मचारी गांवों में भेजे गए। इन टीमों ने घर-घर जाकर किसानों से संपर्क किया और मौके पर ही उनकी फॉर्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया पूरी की। इससे किसानों को कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ी और उन्हें सुविधा भी मिली।
जिलाधिकारी ने खुद कई गांवों के किसानों और ग्राम प्रधानों से बातचीत कर अभियान की प्रगति जानी। कौलही गांव में किसान उमेश राय से बात करते हुए उन्होंने अन्य किसानों को भी जागरूक करने की अपील की। वहीं पिपरिया गांव में स्थानीय लोगों से संवाद कर समय सीमा के भीतर रजिस्ट्री पूरी करने पर जोर दिया।
गर्मी और लू को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने इस अभियान को सुबह और शाम के समय संचालित करने का फैसला लिया है। साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में टीम बनाकर किसानों तक पहुंचने और उन्हें मौके पर ही सुविधा देने के निर्देश दिए गए हैं।
Location : Maharajganj
Published : 21 April 2026, 8:33 PM IST
Topics : DM farmer IDs Maharajganj Strictness