हिंदी
एसपी शक्ति मोहन अवस्थी का कोतवाली में औचक निरीक्षण
Maharajganj: जिले में पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने सदर कोतवाली का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंचे एसपी के निरीक्षण से थाने में हलचल मच गई। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, रख-रखाव और समग्र व्यवस्था को परखा।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने अभिलेखों की जांच करते हुए उनके सही रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही थाने में लंबित प्रार्थना पत्रों और मामलों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया। एसपी ने कोतवाली प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि हर शिकायत का निपटारा समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से किया जाए।
महाराजगंज में सचिव को हटाने पर बवाल, पंचायत कर्मचारियों ने दी ये बड़ी चेतावनी, जानें पूरा मामला
एसपी ने पुलिसकर्मियों को जनता के साथ बेहतर संवाद और संवेदनशील व्यवहार अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर मजबूत और प्रभावी पुलिसिंग ही आम जनता के विश्वास को कायम रखती है। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सतर्कता और सक्रियता बेहद जरूरी है।
महाराजगंज में लव, सेक्स और धोखा: महिला ने पुलिस को सुनाई दर्दभरी आपबीती
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हर शिकायत का निष्पक्ष और त्वरित समाधान होना चाहिए। जिससे लोगों को न्याय के लिए भटकना न पड़े। एसपी के इस निरीक्षण के बाद यह साफ हो गया है कि जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
Location : Maharajganj
Published : 6 April 2026, 12:56 AM IST