T20 World Cup: साउथ अफ्रीका की घातक गेंदबाजी से भारत को डबल फायदा, पढ़ें खास रिपोर्ट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अहमदाबाद में खेले गए साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले पर भारतीय फैंस की खास नजर रही। कगिसो रबाडा और लुंगी एंगिडी की घातक गेंदबाजी ने विंडीज की तेज शुरुआत पर रोक लगाकर मैच का रुख पलट दिया।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 26 February 2026, 6:05 PM IST
google-preferred

New delhi: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच भले ही दो टीमों के बीच हो रही है, लेकिन भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए इसका महत्व कहीं ज्यादा है।

ग्रुप समीकरण ऐसे बने हुए हैं कि साउथ अफ्रीका की जीत भारत के लिए सेमीफाइनल की राह आसान कर सकती है, जबकि वेस्टइंडीज की जीत से टीम इंडिया के लिए स्थिति बेहद कठिन हो जाती। यही वजह रही कि स्टेडियम से लेकर टीवी स्क्रीन तक भारतीय फैंस की नजर इस मुकाबले पर टिकी रही।

विंडीज की तूफानी शुरुआत के बाद पलटी बाजी

साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मारक्रम ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। विंडीज ने आते ही आक्रामक अंदाज दिखाया। पहले ओवर में केशव महाराज के खिलाफ 17 रन बने और दो ओवर में बिना विकेट 29 रन जुड़ गए।

T20 World Cup 2026: दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज का मुकाबला तय करेगा भारत का सेमीफाइन खेलना, जानिये ये बड़ा फेक्टर

शे होप और ब्रेंडन किंग की विस्फोटक बल्लेबाजी से लगा कि वेस्टइंडीज बड़ा स्कोर खड़ा कर देगी। लेकिन तीसरे ओवर में कगिसो रबाडा ने मैच की तस्वीर बदल दी। उन्होंने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर रनगति पर ब्रेक लगा दिया। इसके बाद लुंगी एंगिडी ने भी लगातार दो विकेट झटककर विंडीज को बैकफुट पर धकेल दिया। जहां दो ओवर में 29 रन बिना नुकसान के बने थे, वहीं अगले दो ओवर में केवल 14 रन बने और चार विकेट गिर गए। इस झटके से वेस्टइंडीज की पारी संभलने से पहले ही दबाव में आ गई।

भारत की उम्मीदों को मिला सहारा

साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों के इस प्रदर्शन ने भारतीय फैंस को राहत दी। दरअसल ग्रुप-1 के समीकरण में भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने दोनों मैच जीतने के साथ-साथ साउथ अफ्रीका की जीत की भी जरूरत है। अगर वेस्टइंडीज यह मुकाबला जीत जाती है तो उसके चार अंक हो जाएंगे और नेट रन रेट के आधार पर भारत की राह मुश्किल हो सकती है। लेकिन साउथ अफ्रीका की मजबूत स्थिति ने भारत के लिए समीकरण सरल कर दिए हैं। अब टीम इंडिया को अपने मैच जीतने पर फोकस करना होगा।

IND vs SA T20 World Cup: साउथ अफ्रीका ने भारत को दी शिकस्त, 76 रनों से हराया
रबाडा और एंगिडी की घातक गेंदबाजी ने न केवल साउथ अफ्रीका को मैच में बढ़त दिलाई, बल्कि भारतीय टीम की सेमीफाइनल की उम्मीदों को भी नई ऊर्जा दी। यही वजह रही कि ये दोनों गेंदबाज भारतीय फैंस के लिए अचानक हीरो बन गए हैं।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 26 February 2026, 6:05 PM IST

Advertisement
Advertisement