हिंदी
जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
युवक ने फांसी लगाकर दी जान (इमेज सोर्स- इंटरनेट)
Fatehpur: जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। लखनऊ बाईपास के निकट रस्तोगी कोल्ड स्टोर के खाली पड़े एक घर में एक युवक ने लगाई फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
फतेहपुर DIOS ऑफिस ने तैनात बाबू की खाई नींद की गोलियां; BJP जिला अध्यक्ष पर लगाया ये आरोप
जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व युवक इंगेजमेनट हुआ था। 11 तारीख को युवक का तिलक होना था। मामले के बाबत जब कोतवाली पुलिस से जब संपर्क नहीं हो पाया तो एसपी ने मामले का स्वतं ही संज्ञान लिया।
मृतक का मौसेरा भाई
पुलिस का बयान
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। साथ ही, मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
एनटीपीसी के कर्मचारी नेता को धमकाने के मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग, पढ़ें पूरी खबर
जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व युवक इंगेजमेनट हुआ था। 11 तारीख को युवक का तिलक होना था। युवक ने ऐसा कदम क्यो उठाया। पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
मृतक के मौसेरे भाई ने कहा कि वह व्यवसाय करते हैं। घर में किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं था। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह स्वभाव से शांत व्यक्ति था और किसी से ज्यादा मेलजोल नहीं रखता था। घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।