हिंदी
जिले में जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रधान लिपिक ने नींद की गोलियों को खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। वहीं प्रधान लिपिक के पास मिले सुसाइड नोट में उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक और BJP के पूर्व जिला अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।
अस्पताल में भर्ती बाबू का इलाज जारी
Fatehpur: फतेहपुर जिले में जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रधान लिपिक ने नींद की गोलियों को खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। वहीं प्रधान लिपिक के पास मिले सुसाइड नोट में उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक और BJP के पूर्व जिला अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। हॉस्पिटल में भर्ती विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि DIOS पिछले से एक साल से ज्यादा परेशान कर रहे है और मुखलाल पाल ने पत्नी को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष बनने के नाम पर उनसे 25 लाख लिए।
पैसा मांगने पर उन्हें धमकाया जा रहा है। जिन लोगों से पैसा ब्याज में लिया वह लोग उन्हें परेशान कर रहे है। जिससे अजीज आकर नीद की गोलियों को खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि इस मामले में BJP जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल ने कहा कि उनकी छवि को धूमिल किया जा रहा है इसमें कई बड़े चेहरे शामिल है। जबकि उनकी पत्नी से पैसा लेने के मामले को इनकार किया है।
फतेहपुर जिले के DIOS ऑफिस ने तैनात बाबू को देखिए जिसने नींद की गोलियों को खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। दफ्तर में नींद की गोलियों के खाली रैपर मिलने के बाद से जिले में हड़कंप मचा हुआ है। जबकि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ADM ने DIOS ऑफिस में प्रधान लिपिक विनोद श्रीवास्तव के कमरे को सील करवा जांच में जुट गए।
वहीं विनोद श्रीवास्तव की पत्नी पूनम श्रीवास्तव ने कहा कि उनके पति DIOS ऑफिस में तैनात है जब से DIOS राकेश कुमार आए है वह विभाग के दो संविदा पोस्ट के कर्मियों के साथ मिलकर उनको प्रताड़ित करवा रहे है। वहीं मुखलाल पाल ने भी महिला आयोग की अध्यक्ष बनने के नाम पर 25 लाख लिए है और वह हॉस्पिटल आकर दो तीन दिन में 10 लाख देने की बात कहे है। जबकि इस मामले में बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष ने पैसे के मामले को सिरे से नकारते हुए कहा कि उन्होंने ने किसी से कोई पैसा नहीं लिया है। उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।