हिंदी
फतेहपुर बकरा चोर गिरोह एनकाउंटर
Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पिछले काफी समय से पशुपालकों की नींद हराम करने वाले 'बकरा-बकरी चोर गिरोह' का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुनीर तिराहे के पास देर रात हुई एक साहसिक मुठभेड़ के दौरान पुलिस फोर्स ने घेराबंदी कर कुल 9 शातिर बदमाशों को दबोचने में सफलता प्राप्त की है।
इस कार्रवाई के दौरान भागने की कोशिश कर रहे एक बदमाश लवलेश निषाद ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की ओर से की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है।
आज खुलेगा 13 लाख छात्रों का भविष्य! 1:30 बजे आएगा बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट, इस लिंक पर करें चेक
पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने एक एक्सयूवी 300, एक बोलेरो और एक वैगनआर कार बरामद की है। यह गिरोह रात के सन्नाटे का फायदा उठाकर लग्जरी गाड़ियों से निकलता था ताकि किसी को शक न हो। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ये अपराधी कानपुर नगर, कानपुर देहात और हमीरपुर जनपद के रहने वाले हैं।
लग्जरी गाड़ियों में घूमकर करते थे बकरा चोरी! फतेहपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कानपुर-हमीरपुर के 9 बदमाशों को किया गिरफ्तार। देखिए कैसे हाईटेक तरीके से देते थे वारदात को अंजाम #CrimeNews #UttarPrades pic.twitter.com/zxpwCcNgo2
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 23, 2026
ये शातिर चोर फतेहपुर के कल्यानपुर, गाजीपुर और जहानाबाद जैसे थाना क्षेत्रों में सक्रिय थे और ग्रामीणों के घरों के बाहर बंधे बकरा-बकरियों को चोरी कर गाड़ियों में लादकर रफूचक्कर हो जाते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 6 बकरियां, 58 हजार रुपये की नकदी और अवैध असलहे बरामद किए हैं।
मातम में बदली शादी की खुशियां, बदायूं में युवक ने उठाया खौफनाक कदम; जानिये इसके पीछे की बड़ी वजह
एसपी के निर्देशन में चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान जब पुलिस टीम ने तीन संदिग्ध लग्जरी गाड़ियों को आते देखा और उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने भागने की नीयत से पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए घेराबंदी की और मौके से 8 बदमाशों को हिरासत में ले लिया, जबकि फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी लवलेश निषाद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में हमीरपुर के लवलेश, राज निषाद, सूरज और अमित राज के अलावा कानपुर के अरविंद, जितेंद्र, रमन पांडे और कानपुर देहात के पंकज सोनकर शामिल हैं। इस बड़ी कामयाबी से क्षेत्र के पशुपालकों ने राहत की सांस ली है।
Location : Fatehpur
Published : 23 March 2026, 12:09 PM IST
Topics : Fatehpur Police Encounter Fatehpur Crime News Goat Thief Gang Arrested Kanpur City Criminals Kanpur Dehat News