संतान खोने का दर्द नहीं सह पाई महिला, उठाया खौफनाक कदम; पति ने समय रहते बचाई जान
सीतापुर के तंबौर थाना क्षेत्र में संतान न होने के मानसिक तनाव से परेशान 38 वर्षीय महिला ने रविवार को अपनी जान लेने की कोशिश की। समय रहते पति की नजर पड़ने से उसकी जान बच गई। परिजन उसे सीएचसी तंबौर लेकर पहुंचे, जहां से जिला अस्पताल सीतापुर और फिर गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया। पुलिस मामले की परिस्थितियों की जांच कर रही है।