मुजफ्फरनगर में तीन दिवसीय होमगार्ड भर्ती परीक्षा; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मुज़फ्फरनगर यूपी मे तीन दिवसीय होमगार्ड भर्ती परीक्षा होने जा रही है मुज़फ्फरनगर जनपद मे भी परीक्षा केंद्र बनाये गए है. मुज़फ्फरनगर मे बने 17 परीक्षा केंद्रों मे लगभग 47 हजार अभियार्थी होमगार्ड भर्ती परीक्षा मे शामिल होंगे।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 21 April 2026, 7:55 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में तीन दिवसीय होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जनपद में बनाए गए 17 परीक्षा केंद्रों पर करीब 47 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।'

परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए एसएसपी संजय वर्मा ने परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने परीक्षा को नकल विहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

CCTV निगरानी और सख्त सुरक्षा व्यवस्था

परीक्षा केंद्रों को पूरी तरह सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। इसके अलावा पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। एसएसपी ने होटल, ढाबों और शहर के अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी चेकिंग अभियान चलाया है, ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को रोका जा सके।

25 से 27 तक दो पालियों में परीक्षा

यह परीक्षा 25, 26 और 27 तारीख को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रशासन ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और परीक्षा केंद्रों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
अधिकारियों का कहना है कि सभी इंतजाम इस तरह किए गए हैं कि परीक्षा सुरक्षित, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

नकल विहीन परीक्षा

नकल विहीन बनाने के लिए परीक्षा केंद्र से लेकर बस स्टैंड रेलवे स्टेशन व अन्य स्थानों पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है साथ ही बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर परीक्षा केंद्रों स्थान के बारकोड लगाए गए हैं जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Location :  MUZAFFARNAGAR

Published :  21 April 2026, 7:55 PM IST

Advertisement