हिंदी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मुस्लिम ध्रुवीकरण को लेकर बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा समाज को बांटने की राजनीति कर रही है और खुद को सनातन का ठेकेदार बताने वालों की सच्चाई जनता समझ चुकी है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला
Fatehpur: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मुस्लिम ध्रुवीकरण को लेकर बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा समाज को बांटने की राजनीति कर रही है और खुद को सनातन का ठेकेदार बताने वालों की सच्चाई जनता समझ चुकी है।
अखिलेश यादव ने कहा, “नकली सनातनी आज असली शंकराचार्य से सर्टिफिकेट मांग रहे हैं, जबकि जिनके पास खुद योगी होने का कोई प्रमाण नहीं है, वे दूसरों को प्रमाणपत्र बांट रहे हैं।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि केवल वस्त्र पहन लेने और कान छिदवा लेने से कोई योगी नहीं हो जाता।
उन्होंने केंद्र सरकार और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी टिप्पणी की। अमेरिका के राष्ट्रपति को बधाई देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह भी बताया जाना चाहिए कि कितने एयरक्राफ्ट गिराए गए हैं। उनका इशारा हालिया वैश्विक घटनाओं की ओर था।
अखिलेश यादव ने बयान दिया कि बनारस में बीजेपी के लोगों ने 100 मंदिर तोड़े हैं।@samajwadiparty @yadavakhilesh #akhileshyadav pic.twitter.com/6RRuOpXNIa
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 20, 2026
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि “एप्स्टीन फाइल” सामने आ चुकी है और हमें सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने आशंका जताई कि आने वाले समय में “व्हाट्सएप फाइल, इंस्टाग्राम फाइल और फेसबुक फाइल्स” भी सामने आ सकती हैं।
शंकराचार्य विवाद सहित कई मुद्दों पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान; जानिये क्या बोले? #Samajwadiparty #Akhileshyadav @Akhileshyadav @samajwadiparty pic.twitter.com/hcgBnTUw75
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 20, 2026
उनका कहना था कि डिजिटल दौर में सूचनाओं और डेटा का दुरुपयोग बड़ा खतरा बनता जा रहा है।
"BJP अगर इतनी ईमानदार है तो तोड़ने से पहले रजिस्ट्री दिखाए"- सपा प्रमुख अखिलेश यादव#Akhileshyadav @samajwadiparty @Akhileshyadav pic.twitter.com/VDgNPFbQE3
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 20, 2026
सपा प्रमुख के इन बयानों से प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। बीजेपी की ओर से अभी तक इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।