सपा प्रमुख अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

फतेहपुर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला। मुस्लिम ध्रुवीकरण के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति समाज को बांटने वाली है और वह मुस्लिम विरोधी मानसिकता के सहारे चुनावी लाभ लेने की कोशिश करती है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 20 February 2026, 5:22 PM IST
google-preferred

Fatehpur: फतेहपुर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला। मुस्लिम ध्रुवीकरण के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति समाज को बांटने वाली है और वह मुस्लिम विरोधी मानसिकता के सहारे चुनावी लाभ लेने की कोशिश करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि नफरत और विभाजन की राजनीति से प्रदेश और देश का माहौल खराब हो रहा है।

धार्मिक मुद्दों पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “नकली सनातनी असली शंकराचार्य से सर्टिफिकेट मांग रहे हैं, जिनके पास खुद योगी होने का कोई प्रमाण नहीं है।” उन्होंने आगे कहा कि “सिर्फ वस्त्र पहन लेने और कान छिदवा लेने से कोई योगी नहीं हो जाता।” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और इसे सत्तारूढ़ दल पर सीधा हमला माना जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्दों का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने अमेरिका के राष्ट्रपति को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “अमेरिका के राष्ट्रपति को बधाई, कितने एयरक्राफ्ट गिराए गए हैं?” हालांकि उन्होंने इस टिप्पणी का विस्तृत संदर्भ नहीं दिया, लेकिन उनके इस बयान को वैश्विक राजनीति पर तंज के रूप में देखा जा रहा है।

सोशल मीडिया और वैश्विक खुलासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, “एप्स्टीन फाइल तो आ गई है, हमें सावधान रहना पड़ेगा। व्हाट्सएप फाइल, इंस्टाग्राम फाइल और फेसबुक फाइल्स भी आ सकती हैं।” उन्होंने इशारों में डिजिटल प्लेटफॉर्म और डेटा सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।

अखिलेश यादव के इन बयानों के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

Location : 
  • Fatehpur

Published : 
  • 20 February 2026, 5:22 PM IST

Advertisement
Advertisement