महिला की मौत पर भड़का आक्रोश! पति और सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे SSP कार्यालय

मुज़फ़्फ़रनगर में 9 दिन पहले हुई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मृतका तपन चौधरी के पति अंकित कुमार परिजन और सैकड़ों ग्रामीणों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे।

Updated : 31 October 2026, 7:25 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: मुज़फ़्फ़रनगर में 9 दिन पहले हुई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मृतका तपन चौधरी के पति अंकित कुमार परिजन और सैकड़ों ग्रामीणों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मामले में नामजद आरोपी विकल कुमार की गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि एसपी सिटी ने कार्रवाई के लिए दो दिन का समय दिया है। परिवार ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे धरने पर बैठने और मुख्यमंत्री तक जाने की बात कही है।

मेडिकल कॉलेज में मरने की सूचना

मामला थाना नई मंडी क्षेत्र के जानसठ रोड स्थित गोकुल सिटी का है। यहां रहने वाली तपन चौधरी 22 अक्टूबर की रात घर से निकली थीं। उनके पति अंकित कुमार का आरोप है कि उनके ही गांव जंघेड़ी निवासी विकल कुमार उनकी पत्नी को कार में बैठाकर ले गया था। अगले दिन, 23 अक्टूबर को तपन चौधरी के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में मृत अवस्था में होने की सूचना मिली।

परिजनों का आरोप है कि तपन चौधरी के हाथ-पैर और आंख के ऊपर गंभीर चोटों के निशान थे। उनका शरीर भी नीला पड़ चुका था। इस मामले में अंकित कुमार ने 26 अक्टूबर को थाना नई मंडी में प्रार्थना पत्र देकर विकल कुमार पर हत्या का आरोप लगाया था।

New Air Chief Marshal: भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के सामने खड़ी ये 3 बड़ी चुनौतियां, आशुतोष दीक्षित कैसे निकालेंगे समाधान?

पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

अंकित की बहन शिवानी ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि महिला के शरीर पर चोटों के स्पष्ट निशान होने और हत्या के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहा है। मृतका की ननंद शिवानी के मुताबिक, चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

New Air Chief Marshal: भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के सामने खड़ी ये 3 बड़ी चुनौतियां, आशुतोष दीक्षित कैसे निकालेंगे समाधान?

न्याय की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे परिजनों ने नामजद आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। परिवार का कहना है कि यदि तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो वे धरना देंगे। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  31 October 2026, 7:25 PM IST

Advertisement